Saturday, May 22, 2021

भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में कौन पड़ेगा किसपर भारी, पनेसर ने की भविष्यवाणी

नई दिल्ली पूर्व लेफ्ट आर्म स्पिनर मोंटी पनेसर ने कहा है कि इंग्लैंड के बल्लेबाजों को भारत के खिलाफ पांच मैचों मैचों की टेस्ट सीरीज में स्पिन के खिलाफ मुश्किलों का सामना करना पड सकता है। पनेसर ने कहा कि भारत इस सीरीज में 5-0 से मेजबान टीम का सफाया करेगा। पनेसर ने आगे कहा कि अगस्त-सितंबर के दौरान इंग्लैंड की पिचें भारतीय स्पिनरों को मदद करेगी और एक बार फिर से मेजबान टीम के बल्लेबाजों की कमी उजागर होगी। पनेसर ने कई सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा, 'अगस्त में अगर विकेट टर्न लेगी तो भारत के पास 5-0 से सीरीज जीतने का मौका होगा। न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज में हरी पिच की उम्मीद करता हूं, जिससे हमें इंग्लिश क्रिकेट की गहराई का पता चल सकता है। अगस्त में मैं पिच के सूखी होने की उम्मीद करता हूं और अगर ऐसा होता है तो यह भारत के पक्ष में होगा।' भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत 4 अगस्त से होगी। बकौल पनेसर, 'क्या अगस्त में इसमें तेजी होगी। साल के उस समय यह स्पिनरों को मदद करती है। अगस्त में पांच टेस्ट मैच होने हैं और वहां का मौसम गर्म रहने की संभावना है। भारतीय स्पिनर मैच में आएंगे और भारत के पास इसे 5-0 से जीतने का मौका होगा।' पनेसर ने साथ ही कहा कि इंग्लैंड की बल्लेबाजी कमजोर है और ऐसे में वह कप्तान जो रूट पर निर्भर होगी। कप्तान ने साथ ही कहा कि भारत के खिलाफ इंग्लैंड का टॉप आर्डर संघर्ष करेगा। उन्होंने कहा, 'अगर रूट बड़े स्कोर बनाते हैं तो इंग्लैंड जीतेगा। लेकिन क्या आप उम्मीद करते हैं कि रूट ही सारे रन बनाएंगे?'


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3hRfqq5
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support