नई दिल्लीइंटरनैशनल मदर्स डे (Mother's Day) पर स्पोर्ट्स स्टार्स अपने-अपने इमोशंस शेयर कर रहे हैं। इस लिस्ट में हिटमैन रोहित शर्मा का नाम भी शामिल है। दिग्गज क्रिकेटर ने सोशल मीडिया पर वाइफ रितिका सजदेह, बेटी समायरा और मां की तस्वीरें शेयर करते हुए एक इमोशनल पोस्ट लिखा है। रोहित ने 3 फोटो शेयर करते हुए लिखा- उन्हीं के कंधे पर आप सुकून से अपना सिर रखते हैं, जश्न मनाते हैं और उसी कंधे पर रोते हैं। यह मां होती है जो हर समय आपके साथ होती है। आप चाहें जीत जाएं या हार जाएं, सिर्फ मां ही है जो आपको समझ सकती है। आपकी मेहनत की तारीफ करती है। यही बातें तो उन्हें खास बनाता है। हैप्पी मदर्स डे। रोहित शर्मा ने जिन 3 तस्वीरों को शेयर किया है, उनमें एक तस्वीर में वह मां के साथ हैं, जबकि एक तस्वीर में समायरा रितिका के कंधे पर है। तीसरी तस्वीर रितिका और समायरा की है। बता दें कि इस खास मौके पर सचिन तेंडुलकर सहित तमाम दिग्गज स्पोर्ट्स स्टार्स ने अपनी मां के लिए मेसेज सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3f4fAr5






0 comments:
Post a Comment