

बेकी बोस्टन ने मदर्स डे पर दी खुशखबरी

आईपीएल 2021 में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलने वाले ऑस्ट्रेलियाई पेसर पैट कमिंस (Pat Cummins) पिता बनने वाले हैं। इसकी जानकारी कमिंस की मंगेतर बेकी बोस्टन (Becky Boston Pregnent) ने सोशल मीडिया पर दी।
पैट कमिंस स्प्रिंग सीजन में बनेंगे पिता

बेकी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में बेबी बंप के साथ सेल्फी वाली फोटो अपलोड की है। उन्होंने कहा कि वह आगामी स्प्रिंग सीजन में अपने बच्चे को जन्म देंगी। कमिंस आईपीएल 2021 सस्पेंड होने के बाद इस समय मालदीव में हैं।
वॉर्नर की पत्नी कैंडिस ने कुछ यूं किया रिएक्ट

बेकी के इस खुशखबरी को बताते ही ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम के कप्तान टिम पेन की पत्नी बोन पेन ने भी अपनी खुशी जाहिर की है। बोन पेन ने लिखा, ' बहुत बहुत उत्साहित हूं।' डेविड वॉर्नर की पत्नी कैंडिस ने लिखा, ' यह सनसनी खबर है। आप दोनों को बधाई।'
कोलकाता नाइट राइडर्स ने दी कपल को बधाई

बेकी बोस्टन ने इस फोटो को मदर्स डे पर शेयर किया। उन्होंने लिखा, 'मिनी बंप के साथ पहला मदर्स डे।' इस खुशखबरी को सुनते ही कोलकाता नाइटराइडर्स ने भी इस कपल को बधाई दी है। केकेआर ने लिखा, ' मदर्स डे पर क्या शानदार न्यूज।'
'मैं इस खुशी को और नहीं छुपा सकती'

इससे पहले 23 अप्रैल् को बोस्टन ने नूसा मेन बीच वाली अपनी तस्वीर शेयर की थी जिसमें उनका बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा था। बोस्टन ने कैप्शन लिखा था, ' मैं इस खुशी को और नहीं छुपा सकती। हमारे साथ स्प्रिंग सीजन में बेबी बोस्टन कमिंस ज्वाइन करने वाले हैं। मैं उनसे मिलने को लेकर काफी उत्साहित हूं।'
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3bfESkI






0 comments:
Post a Comment