Tuesday, May 11, 2021

धोनी की CSK ने शेयर किया इमोशनल वीडियो, कहा- हम वापस आएंगे

नई दिल्ली कड़े बायो बबल में कोविड-19 के कई मामले आने के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) के 14वें सीजन को 4 मई को स्थगित कर दिया गया। इस दौरान लीग में कुल 29 मुकाबले खेले गए जबकि 31 मैच अभी खेले जाने बाकी हैं। पिछले आईपीएल में प्लेऑफ से बाहर होने वाली महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने इस सीजन धमाकेदार वापसी की। सीएसके ने 7 में से 5 मैच जीते जबकि दो में उसे हार का सामना करना पड़ा। आठ टीमों के प्वाइंट्स टेबल में सीएसके दूसरे नंबर पर थी। इसके बाद आईपीएल में कोरोना की एंट्री के बाद टूर्नामेंट को बीच में ही रोक दिया गया। चेन्नई सुपर किंग्स फ्रैंचाइजी ने सोशल मीडिया के अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें शुरुआत मार्च के पहले सप्ताह से होती है जब सीएसके के खिलाड़ी आईपीएल की शुरुआत से पहले कैंप के लिए चेन्नई में इकट्ठा होते हैं। सीएसके ने अपने फैंस को मेसेज दिया है कि जब भी आईपीएल 14 के बाकी के बचे मैचों का आयोजन होगा सीएसके टीम मजबूती के साथ वापसी करेगी और वह टूर्नामेंट को उसी तरह खत्म करना चाहेगी जैसे शुरू किया था। वीडियो में टीम के सभी पल को दिखाया गया है जिसमें प्रैक्टिस सेशन से लेकर ड्रेसिंग रूम की कहानियां भी शामिल हैं। आखिर में सीएसके के कुछ खिलाड़ियों जिनमें ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा, सुरेश रैना, ड्वेन ब्रावो आदि फैंस और अपने फॉलोअर्स से इस मुश्किल समय में मास्क पहनने और सुरक्षित रहने की अपील कर रहे हैं। सीएसके ने हार के साथ की थी आईपीएल 2021 की शुरुआत सीएसके के लिए पिछला सीजन अच्छा नहीं रहा था। मौजूदा सीजन में उसने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार से शुरुआत की थी। लेकिन इसके बाद उसने जबरदस्त वापसी की। वह अंक तालिका में टॉप पर भी रही।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3eBUhxW
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support