नई दिल्लीचेन्नई सुपरकिंग्स के बल्लेबाजी कोच माइक हसी की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है, लेकिन वह चेन्नई के एक होटल में पृथकवास में रहेंगे। टीम के सीईओ काशी विश्वनाथ ने पीटीआई को यह जानकारी दी। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने कहा था कि हसी का टेस्ट निगेटिव आने पर वह बाकी ऑस्ट्रेलियाई दल के पास मालदीव जा सकते हैं। विश्वनाथ ने हालांकि कहा, 'वह दिल्ली से चेन्नई एयर एंबुलेंस में रवाना होने से पहले ही निगेटिव थे। वह ठीक हैं। बाकी विदेशी खिलाड़ी जा चुके हैं। कोच स्टीफन फ्लेमिंग कल रवाना होंगे।' ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, कोच, कमेंटेटर गुरुवार को मालदीव रवाना हो गए जहां से वे ऑस्ट्रेलिया जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया ने कोरोना महामारी के बढते मामलों के कारण भारत से आने वाली उड़ानों पर 15 मई तक प्रतिबंध लगा दिया है। हसी ने उनका पूरा ख्याल रखने के लिए चेन्नई टीम को धन्यवाद दिया। उन्होंने 'सिडनी मार्निंग हेराल्ड' से कहा, 'मैं आराम कर रहा हूं और बेहतर महसूस कर रहा हूं। मैं सीएसके का शुक्रगुजार हूं, जिसने मेरा बहुत ख्याल रखा। भारत में इस समय भयावह स्थिति है और मैं खुशकिस्मत हूं कि मुझे पूरा सहयोग मिला।'
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2Q4gMCk






0 comments:
Post a Comment