Sunday, May 2, 2021

IPL 2021: जोस बटलर की शानदार सेंचुरी, सिर्फ 64 गेंद पर ठोक दिए 124 रन

नई दिल्ली राजस्थान रॉयल्स के स्टार ओपनर जोस बटलर रविवार को जबर्दस्त फॉर्म में थे। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने शानदार शतक लगाकर अपनी टीम को 3 विकेट पर 220 के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। दाएं हाथ के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने सिर्फ 64 गेंद पर 11 चौकों और 8 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 124 रन की बड़ी पारी खेली। उनका स्ट्राइक रेट 193.75 का रहा। राजस्थान की शुरुआत अच्छी नहीं रही और यशस्वी जायसवाल सिर्फ 12 रन बनाकर पविलियन लौट गए। इसके बाद बटलर ने कप्तान संजू सैमसन के साथ मिलकर रॉयल्स की पारी को न सिर्फ संभाला बल्कि उसे तेज रफ्तार भी दी। बटलर और सैमसन के बीच 13.4 ओवरों में 150 रन की भागीदारी हुई। सैमसन 33 गेंद पर 48 रन बनाकर आउट हुए। लेकिन दूसरे छोर पर बटलर का खेल जारी रहा। बटलर ने 18वें ओवर में भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर एक रन बनाकर अपना शतक पूरा किया। वह आईपीएल में शतक लगाने वाले इंग्लैंड के चौथे खिलाड़ी हैं। उनसे पहले केविन पीटरसन, बेन स्टोक्स और जॉनी बेयरस्टो ऐसा कर चुके हैं। उन्होंने मोहम्मद नबी के एक ही ओवर में 6, 4, 0, 4, 6 रन बटोरे। अफगानिस्तान के इस पूर्व कप्तान के पास भी बटलर को रोकने का कोई रास्ता नहीं था।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3xG3zR3
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support