नई दिल्ली मुंबई इंडियंस के अनुभवी ऑलराउंडर कायरन पोलार्ड (Kieron Pollard) आईपीएल 2021 (IPL 2021) में सबसे तेज फिफ्टी जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। पोलार्ड ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ आईपीएल के 27वें मुकाबले में 17 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। पोलार्ड को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में खेले गए मुकाबले में पोलार्ड ने अपने अर्धशतक के दौरान 3 चौके और 6 छक्के लगाए। आईपीएल में मुंबई की ओर से सबसे तेज अर्धशतक जड़ने का रेकॉर्ड पोलार्ड के नाम है। यह पहला मौका है, जब आईपीएल में मुंबई ने 200 से अधिक रनों का लक्ष्य हासिल किया है। रोचक बात यह है कि 218 रन चेन्नई का मुंबई के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा। इसके बावजूद उसे हार मिली। केकेआर के खिलाफ भी 17 गेंदों पर जड़ चुके हैं अर्धशतक इससे पहले पोलार्ड ने साल 2016 में मुंबई में केकेआर के खिलाफ 17 गेंदों पर ही अर्धशतक जड़ा था वहीं मुंबई के बल्लेबाज ईशान किशन ने साल 2018 में कोलकाता में केकेआर के खिलाफ 17 ही गेंदों पर पचासा पूरा किया था। हार्दिक पंडया ने 2019 में कोलकाता के खिलाफ इतने ही गेंदों पर अर्धशतकीय पारी खेली थी। मुंबई ने आखिरी गेंद पर दर्ज की जीत नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर चेन्नई को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। चेन्नई ने 4 विकेट पर 218 रन बनाए। जवाब में मुंबई टीम ने आखिरी गेंद पर 6 विकेट खोकर जीत दर्ज कर ली। पोलार्ड ने 34 गेंदों पर नाबाद 87 रन बनाए जिसमें 6 चौके और 8 छक्के शामिल थे। इसके अलावा पोलार्ड ने 2 ओवर में 12 रन देकर 2 विकेट भी चटकाए। मुंबई की ओर से ओपनर डी कॉक ने 38 वहीं रोहित शर्मा ने 35 रन बनाए जबकि क्रुणाल पंडया 32 रन बनाकर आउट हुए।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3nFZveN






0 comments:
Post a Comment