नई दिल्लीबीसीसीआई की सीनियर चयन समिति ने न्यूजीलैंड के साथ जून में इंग्लैंड में होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के अलावा इस मुकाबले के बाद इंग्लैंड के साथ होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए शुक्रवार को 20 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी। इस टीम में आवेश खान को शामिल किया गया है, जिन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया था। दिल्ली कैपिटल्स के इस तेज गेंदबाज ने आईपीएल 2021 के एक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली (12) को क्लीन बोल्ड करते हुए सभी को हैरान कर दिया थाा। इससे पहले उन्होंने धोनी को बोल्ड किया था। ये दोनों ऐसे विकेट हैं, जिन्हें पाना हर गेंदबाज का सपना होता है। इसके बाद से ही उनकी टीम इंडिया में एंट्री पर चर्चा होने लगी थी। टूर्नामेंट में प्रदर्शन की बात करें तो आवेश ने 8 मैच खेले थे, जबकि 14 विकेट अपने नाम किए थे। वह सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हर्षल पटेल के बाद दूसरे नंबर पर हैं। टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल साउथैम्पटन में 18 से 22 जून तक होगा और इसके बाद 4 अगस्त से 14 सितम्बर के बीच पांच मैचो की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। नियमित 20 खिलाड़ियों के अलावा चार खिलाड़ियों को स्टैंडबाई के रूप में टीम में रखा गया है। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 4 से 8 अगस्त तक नॉटिंघम में होगा। इसके बाद दूसरा टेस्ट 12 से 16 अगस्त तक लंदन के लॉडर्स मैदान पर होगा। तीसरा टेस्ट मैच 25 से 29 अगस्त तक लीड्स और चौथा 2 से 6 सितम्बर तक लंदन के द ओवल मैदान पर होगा। सीरीज का पांचवां टेस्ट मैच 10 सितम्बर तक मैनचेस्टर में खेला जाएगा।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3bbC209






0 comments:
Post a Comment