Tuesday, May 25, 2021

फूट-फूटकर रोया कीवी खिलाड़ी, IPL में हुआ था कोरोना पॉजिटिव, अब सुनाई आपबीती

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइटराइडर्स का हिस्सा रहे टिम सिफर्ट कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। हाल ही में इस जानलेवा महामारी से उबरने वाले इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने अपनी आपबीती सुनाई है। इस दौरान वह भावुक हो गए और आंसू तक नहीं रोक पाए। कोरोना वायरस से उबरने से पहले सिफर्ट के बीते कुछ दिन मुश्किल भरे रहे। पिछले हफ्ते ही वह न्यूजीलैंड लौटे। 26 वर्षीय टिम सिफर्ट कहते हैं, 'दुनिया थम-सी गई थी। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि आगे क्या करना है और यही सबसे डरावनी चीज थी। हम बुरी चीजों के बारे में सुन रहे थे और मुझे लग रहा था कि मेरे साथ भी वैसा ना हो जाए।' चेन्नई में अकेले थे आइसोलेटदेश में कोरोना संक्रमण बढ़ने के बाद आईपीएल को अनिश्चितकाल के लिए टालने का फैसला लिया गया। बायो-बबल में भी कई खिलाड़ी संक्रमित आए। पॉजिटिव आने के बाद जहां टिम सिफर्ट को चेन्नई में आइसोलेशन में रखा गया तो दूसरी ओर अन्य खिलाड़ी अपने-अपने देश की ओर रवाना हो चुके थे। ऑस्ट्रेलियाई मालदीव में क्वारंटीन में रह रहे थे। हसी का शुक्रिया अदा कियासिफर्ट जब इस महमारी से जूझ रहे थे, तब भारत में हालात बेहद खराब थे। रोजाना तीन से चार लाख नए मामले सामने आ रहे थे। हजारों लोग अपनी जान गंवा रहे थे। अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन सिलेंडर की भारी कमी थी। सिफर्ट इस मंजर को देखकर भयभीत थे। इन हालातों में मदद के लिए चेन्नई सुपरकिंग्स के बल्लेबाजी कोच माइक हसी और केकेआर के सीईओ वैंकी का शुक्रिया अदा किया।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3fi8Gzv
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support