नई दिल्लीबीसीसीआई ने इंडियन प्रीमियर लीग के बाकी बचे मैचों का आयोजन सितंबर में करने का फैसला किया है और वह खिलाड़ियों का एक बायो बबल से दूसरे बायो बबल में बिना किसी बाधा के स्थानान्तरण चाहता है। कोविड-19 महामारी के कारण आईपीएल को बीच में स्थगित करना पड़ा था। बीसीसीआई ने आईपीएल के बाकी बचे मैचों की सितंबर में यूएई में बहाली को शनिवार को मंजूरी दी। सीपीएल 28 अगस्त से शुरू होना है और उसका फाइनल 19 सितंबर को खेला जाएगा जबकि आईपीएल के बाकी बचे मैचों को 18 सितंबर से 10 अक्टूबर तक खेले जाने की संभावना है और ऐसे में खिलाड़ियों के लिये दोनों लीग का हिस्सा बनना मुश्किल होगा। बीसीसीआई सूत्रों ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, 'हमारी क्रिकेट वेस्टइंडीज से बातचीत चल रही है और हम उम्मीद कर रहे हैं कि यदि सीपीएल कुछ दिन पहले समाप्त हो जाता है तो इससे खिलाड़ियों को एक बायो बबल से दूसरे बायो बबल में स्थानांतरित करने में मदद मिलेगी। इससे खिलाड़ी सही समय पर दुबई पहुंचकर वहां तीन दिन के अनिवार्य पृथकवास पर रह सकते हैं।' यदि बीसीसीआई और सीडब्ल्यूआई में कोई समझौता नहीं होता है तो कई शीर्ष खिलाड़ी आईपीएल के शुरुआती मैचों से बाहर रह सकते हैं। इन खिलाड़ियों में कीरोन पोलार्ड, क्रिस गेल, ड्वेन ब्रावो, शिमरोन हेटमायर, जेसन होल्डर, निकोलस पूरन, फैबियन एलेन, कीमो पॉल, सुनील नरेन के अलावा त्रिनिदाद एवं टोबैगो के कोच ब्रेंडन मैकुलम भी शामिल हैं जो कोलकाता नाइटराइडर्स के भी कोच हैं।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3fyIfpo






0 comments:
Post a Comment