नई दिल्ली लाल गेंद के नंबर एक बोलर पैट कमिंस यूएई में दोबारा शुरू होने जा रहे आईपीएल के 14वें सीजन में नहीं खेलेंगे। कोलकाता नाइटराइडर्स ने इस तूफानी ऑस्ट्रेलियाई पेसर को साल 2020 की नीलामी में 15.5 करोड़ रुपए में खरीदा था। तब वह टूर्नामेंट के इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। नहीं बताया कोई कारण आईपीएल के दौरान अचानक बढ़े कोरोना वायरस के मामलों के चलते आईपीएल 2021 को बीच में ही टाल दिया गया था। अब बीसीसीआई ने एक नई विडो बनाई है और 17 सितंबर से बचे हुए 31 मैच यूएई में हो सकते हैं। सिडनी मार्निंग हेराल्ड ने एक रिपोर्ट में कहा, 'कमिंस कई लाख डॉलर के आईपीएल अनुबंध के बावजूद पहले ही कह चुके हैं कि वह इस सत्र में टी-20 टूर्नामेंट के लिये नहीं लौटेंगे। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी नहीं खेलेंगे? अन्य कंगारू खिलाड़ियों को इस लीग में भाग लेने की अनुमति देकर मानसिक रूप से कठिन बायो-बबल में ज्यादा समय बिताने देना समझदारी होगी या नहीं, इसका फैसला क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ही करेगा। अक्टूबर-नवंबर में भारत में टी-20 विश्व कप खेला जाना है और सीए को भी इसे देखते हुए खिलाड़ियों के कार्यभार और जैविक रूप से सुरक्षित माहौल के अंदर होने वाली थकान जैसे पहलुओं को देखना होगा। आस्ट्रेलियाई खिलाड़यों को कोविड-19 महामारी के कारण देश में यात्रा संबंधित पाबंदियों के कारण भारत से मालदीव के जरिये घर पहुंचने के बाद पृथकवास में रहना पड़ा था। इंग्लिश क्रिकेटर्स पर भी संदेह सीए फैसला कर सकता है कि आईपीएल से खिलाड़ियों को विश्व कप के लिए तैयार होने में मदद मिलेगी या नहीं जिसका आयोजन भी यूएई में किया जा सकता है। दूसरी ओर इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) क्रिकेट निदेशक एशले जाइल्स पहले ही कह चुके हैं कि जून के बाद व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कार्यकम के कारण उसके खिलाड़ियों के टूर्नामेंट के बचे हुए हिस्से में उपलब्ध होने की संभावना नहीं है।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3yJr2S1






0 comments:
Post a Comment