Thursday, May 13, 2021

ब्रिटिश नागिरकता हासिल करना चाहता है यह पाक क्रिकेटर, IPL में खेलने की तैयारी?

नई दिल्लीपाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और उसके खिलाड़ी बहुत ही अनप्रेडिक्टेबल होते हैं। मोहम्मद आमिर को ही ले लीजिए। उन्होंने पिछले वर्ष महज 28 वर्ष की उम्र में अचानक इंटरनैशनल क्रिकेट को अलविदा कहते हुए सभी को चौंका दिया था। अब इस तेज गेंदबाज ने ब्रिटिश नागरिकता हासिल करने के लिए अर्जी दी है। इसका सीधा मतलब यह है कि वह पाकिस्तान छोड़ ब्रिटेन में बसने का मूड बना चुके हैं। आमिर लंबे समय से फैमिली के साथ ब्रिटेन में ही रह रहे हैं। उन्होंने नागिरकता के बारे में एक इंटरव्यू में कहा- इस समय मुझे यूके में रहने के लिए अनिश्चित काल की छुट्टी मिली है। मैं अपने खेल का आनंद ले रहा हूं और अगले 6-7 वर्ष तक इंटरनैशनल क्रिकेट खेलने की योजना है। फैमिली के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि यहां मेरे बच्चों की शिक्षा होगी और मैं यहां लंबे समय तक रहने वाला हूं। इस दौरान आईपीएल में खेलने की संभावनाओं के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा- अभी वैसा कुछ सोचा नहीं है। ब्रिटिश नागरिकता मिलने के बाद इस पर विचार किया जाएगा। उस वक्त जैसी परिस्थिति होगी वैसा किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि अगर मोहम्मद आमिर ब्रिटिश नागरिक बन जाते हैं तो अजहर महमूद की तरह इंडियन प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं। फिलहाल सीमा पर तनाव सहित कई मुद्दों की वजह से दोनों देशों के संबंध बहुत अच्छे नहीं हैं। इस वजह से पाकिस्तानी क्रिकेटरों की आईपीएल में एंट्री नहीं है।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2R6JNOh
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support