अहमदाबादकेएल राहुल की अनुपस्थिति में टीम की कमान संभाल रहे मयंक अग्रवाल केवल एक रन से शतक पूरा नहीं कर पाए, लेकिन उनकी नाबाद 99 रन की लाजवाबार पारी की मदद से पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 6 विकेट पर 166 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। अग्रवाल ने शुरू से एक छोर संभाले रखा तथा अपनी 58 गेंदों की पारी में आठ चौके और चार छक्के लगाए। उनकी पराक्रमी पारी के दम पर पंजाब अंतिम छह ओवरों में 76 रन जुटाने में सफल रहा। उन्हें शतक पूरा करने के लिए आवेश खान की पारी की अंतिम गेंद पर छक्के की जरूरत थी लेकिन वह चौका ही लगा पाए। इससे पहले की दो गेंदों पर उन्होंने चौका और छक्का लगाया था। कप्तान के रूप में पहले मैच में आईपीएल में यह दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा, जबकि पंजाब के लिए पहला। इससे पहले राजस्थान के संजू सैमसन ने पंजाब के खिलाफ इसी सीजन में 119 रन की पारी खेली थी, जो कप्तान के रूप में पहला मैच था। यही नहीं, आईपीएल में 99 रन पर नाबाद लौटने वाले वह तीसरे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले सुरेश रैना और क्रिस गेल ऐसा कर चुके हैं। दूसरी ओर, अग्रवाल आईपीएल में छठे बल्लेबाज हैं जिनकी पारी 99 रन पर समाप्त हुई। पंजाब किंग्स को शीर्ष क्रम में राहुल की कमी खली। राहुल अपेंडिसाइटिस के कारण अगले कुछ मैचों में टीम की अगुवाई नहीं कर पाएंगे। कागिसो रबाडा (36 रन देकर तीन विकेट) ने इसका फायदा उठाकर पहले प्रभसिमरन सिंह (16 गेंदों पर 12) और फिर उनका स्थान लेने के लिए उतरे क्रिस गेल (नौ गेंदों पर 13) को आउट कर दिया। पंजाब पावरप्ले में दो विकेट पर 39 रन ही बना पाया। रबाडा की तेज गति की गेंद ने गेल का मिडिल स्टंप थर्राकर इन दोनों महारथियों के बीच जंग में बाजी मारी। अग्रवाल ने एक छोर संभाले रखा और दूसरे छोर पर लगातार विकेटों के गिरने के बावजूद टीम को 166 रनों तक पहुंचाया।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3aVzxz8






0 comments:
Post a Comment