नई दिल्ली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनाश्री वर्मा इंस्टग्राम पर अपने पोस्ट के जरिए अकसर फैंस का मनोरंजन करते रहते हैं। धनाश्री, जो एक कोरियोग्राफर हैं, ने मंगलवार को एक और वीडियो पोस्ट किया जिसमें उनके डांस का हुनर नजर आ रहा है। धनाश्री अमेरिकी रैपर सौलजा बॉय के मशहूर गीत 'शी मेक इट क्लैप' पर डांस कर रही हैं। इस क्लिप में धनाश्री रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की लाल टी-शर्ट में नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने नीली हाई-वेस्ट जींस पहन रखी है। 24 वर्षीय धनाश्री ने इसके साथ ही फैंस से घर पर रहकर सुरक्षित रहने की अपील की है। उन्होंने इस वीडियो के साथ कैप्शन दिया है- 'शी मेक इट क्लैप। यह काफी दिनों से अपलोड करने के लिए रखा था। इसमें हम सब साथा हैं। #staysafe।' इस क्लिप को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को 3.5 लाख से ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं। इससे पहले नौ मई को मदर्स डे के मौके पर धनाश्री ने अपनी मां, वर्षा वर्मा, का एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में कई तस्वीरें भी थीं। जिसमें चहल के अलावा क्रिकेटर शिखर धवन की तस्वीरें थीं। उन्होंने इस पर कैप्शन दिया था, 'मां, मेरे पास आपके साथ कई शानदार तस्वीरें हैं लेकिन यह डांस सही साबित करता है कि आप मेरी जिंदगी में कैसे खुशियां लेकर आए। इसके साथ ही, सभी सुपर मॉम को मदर्स डे की बहुत शुभकामनाएं। मैं उन्हें टैग नहीं कर रही हूं क्योंकि मैं इन सुपरस्टार्स को लेकर काफी पोजेसिव हूं। हर बात के लिए शुक्रिया।' आईपीएल का 14वां सीजन स्थगित होने से पहले धनाश्री अकसर स्टैंड में बैंगलोर की टीम और युजवेंद्र चहल का हौसला बढ़ाते दिख जाती थीं।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2RvCtM3






0 comments:
Post a Comment