लंदनभारत और न्यूजीलैंड के बीच 18 जून से साउथैम्पटन में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का फाइनल मुकाबला खेला जाना है। समूचे विश्व की निगाहें इस फाइनल पर होंगी। न्यूजीलैंड को अगले महीने के पहले और दूसरे हफ्ते में इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट खेलने हैं, जिसके बाद टीम 18 से 22 जून तक भारत के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में भिड़ेगी। इंग्लैंड में है न्यूजीलैंड टीमइस अहम दौरे के लिए न्यूजीलैंड टीम इंग्लैंड पहुंच चुकी है। कप्तान केन विलियमसन सहित आईपीएल 2021 का हिस्सा रहे सारे कीवी खिलाड़ियों की प्रैक्टिस भी शुरू हो चुकी है। न्यूजीलैंड के आईपीएल दल में विलियमसन के अलावा काइल जेमीसन, मिचेल सेंटनर, टीम फिजियो टॉमी सिमसेक और राष्ट्रीय टीम के स्ट्रैंथ एवं अनुकूलन कोच क्रिस डोनाल्डसन शामिल थे। ऋषभ को बताया खतरनाक न्यूजीलैंड के गेंदबाजी कोच शेन जुरगेंसेन का कहना है कि उनकी टीम को फाइनल में भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत से सावधान रहना होगा।जुरगेंसेन ने द टेलीग्राफ से कहा, 'पंत खतरनाक खिलाड़ी हैं जो अपने दम पर मैच का रूख पलट सकते हैं, हमने देखा है कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ किस तरह का प्रदर्शन किया था। पंत काफी सकारात्मक दिमाग के हैं।' बेहतरीन फॉर्म में पंतपंत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उम्दा प्रदर्शन किया था और भारत की जीत में अहम भूमिका अदा की थी। पंत ने इस साल छह टेस्ट मैच में 64.37 के औसत से 515 रन बनाए हैं। जुरगेंसेन ने कहा, 'हमारे गेंदबाजों को अच्छा करना होगा और संयम रखकर यह सुनिश्चित करना होगा कि पंत को रन बनाने से रोका जाए। पंत को रोकना आसान नहीं है और यह हमें दिमाग में रखना होगा।' बॉलिंग अटैक की भी तारीफ उन्होंने कहा, 'भारत का गेंदबाजी आक्रमण हमारे लिए चुनौती है। उनके पास इस विभाग में कई विकल्प मौजूद हैं। हमें जसप्रीत बुमराह से लेकर शार्दुल ठाकुर तक की चुनौती का सामना करना है। इसके बाद मोहम्मद सिराज और उनके स्पिनर हैं। भारत के पास बेहतरीन टेस्ट गेंदबाज हैं।’ न्यूजीलैंड के सीनियर बल्लेबाज रोस टेलर ने रविवार को कहा था कि आईपीएल के निलंबित होने से विराट कोहली की अगुआई वाली भारतीय टीम को फाइनल से पहले इंग्लैंड के हालात से सामंजस्य बैठाने का अधिक समय मिलेगा। (एजेंसियों से इनपुट के साथ)
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/34gfk30






0 comments:
Post a Comment