के करियर के पहले दोहरे शतक से विशाल स्कोर खड़ा करने के बाद पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे के शीर्ष क्रम को लड़खड़ाकर दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन शनिवार को यहां अपनी स्थिति मजबूत कर ली। आबिद ने नाबाद 215 रन बनाए, उनके अलावा अजहर अली ने 126 और निचले क्रम के बल्लेबाज नौमान अली ने 97 रन बनाए। पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 510 रन बनाकर समाप्त घोषित की। जिम्बाब्वे ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी पहली पारी में चार विकेट पर 52 रन बनाए हैं और वह पाकिस्तान से 458 रन पीछे है। पाकिस्तान ने सुबह चार विकेट पर 268 रन से आगे खेलना शुरू किया। आबिद अली का कारनामा आबिद अली जिम्बाब्वे में एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ी भी बन गए, इससे पहले यह रिकॉर्ड दिग्गज बल्लेबाज यूनुस खान के नाम था, जिन्होंने 2013 में हरारे में ही नाबाद 200 रन बनाए थे। इन दोनों के अलावा कोई भी पाकिस्तानी बल्लेबाज जिम्बाब्वे में डबल सेंचुरी नहीं लगा पाया। तीसरे नंबर पर मोहम्मद वसीम (192 रन) फिर मोहम्मद यूसुफ (159 रन) और फवाद आलम (140 रन) का नाम आता है। आबिद के दोहरे शतक के अलावा दूसरे दिन पाकिस्तानी पारी का आकर्षण नौमान की आक्रामक पारी रही, उन्होंने अपने करियर का पहला अर्धशतक जमाया, लेकिन शतक से चूक गए, उनके आउट होते ही पाकिस्तान ने पारी समाप्त घोषित कर दी। नौमान ने 104 गेंदें खेली तथा नौ चौके और पांच छक्के लगाए। आबिद ने अपनी पारी में 407 गेंदें खेली तथा 29 चौके लगाए। आबिद ने अजहर अली के साथ दूसरे विकेट के लिए 236 और नौमान के साथ आठवें विकेट के लिए 169 रन की दो बड़ी साझेदारियां की। सलामी बल्लेबाज आबिद अली के करियर के पहले दोहरे शतक से विशाल स्कोर खड़ा करने के बाद पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे के शीर्ष क्रम को लड़खड़ाकर दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन शनिवार को यहां अपनी स्थिति मजबूत कर ली। आबिद ने नाबाद 215 रन बनाए, उनके अलावा अजहर अली ने 126 और निचले क्रम के बल्लेबाज नौमान अली ने 97 रन बनाए।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3bcvNt2






0 comments:
Post a Comment