Tuesday, June 8, 2021

धारा 370 पर अड़ा पाकिस्तान, क्रिकेट प्रसारण के लिए भारतीय कंपनी से डील से इनकार

इस्लामाबादपाकिस्तान कैबिनेट ने मौजूदा राजनीतिक तनाव के कारण पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच आगामी क्रिकेट श्रृंखला के सीधे प्रसारण के लिए भारतीय कंपनी के साथ अनुबंध के प्रस्ताव को मंगलवार को ठुकरा दिया। सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने कैबिनेट की बैठक के बाद मीडिया को बताया कि पाकिस्तान टेलीविजन (पीटीवी) ने सरकार से मैचों के प्रसारण के लिए स्टार और सोनी से करार पर हस्ताक्षर का आग्रह किया था। फवाद ने कहा, ‘कैबिनेट ने इंग्लैंड-पाकिस्तान क्रिकेट श्रृंखला के प्रसारण के लिए स्टार और सोनी से करार के पीटीवी के आग्रह को ठुकरा दिया है।’ फवाद ने कहा कि इमरान खान सरकार पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि भारत के साथ रिश्ते पांच अगस्त 2019 की कार्रवाई को पलटने पर निर्भर करेंगे। वह जम्मू कश्मीर में धारा 370 को हटाए जाने के संदर्भ में कल रहे थे। उन्होंने कहा, ‘जब तब उस कार्यवाही को वापस नहीं लिया जाता तब तक भारत के साथ हमारे रिश्ते सामान्य नहीं हो सकते।’ फवाद ने कहा कि स्टार और सोनी का दक्षिण एशिया की सभी क्रिकेट सामग्री पर एकाधिकार है और भारतीय कंपनी के साथ करार नहीं होने की स्थिति में पाकिस्तान में श्रृंखला का प्रसारण नहीं किया जाएगा। उन्होंने हालांकि कहा कि सरकार इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड और अन्य विदेशी कंपनियों से प्रसारण अधिकार हासिल करके बीच का रास्ता निकालने का प्रयास कर रही है।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3g3XpDC
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support