नई दिल्ली इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज डेविड लॉयड ने न्यूजीलैंड के घरेलू क्रिकेट सिस्टम की तारीफ की है। लॉयड ने न्यूजीलैंड के बारे में कहा है कि वह 'क्वॉलिटी को क्वॉन्टिटी' पर तरजीह देते हैं। न्यूजीलैंड पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचा है। 18 जून से उसका मुकाबला भारत से साउथम्टन में खेला जाएगा। इसके साथ ही इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट मैच में भी उसकी स्थिति काफी अच्छी है। लॉयड ने कहा कि न्यूजीलैंड की आबादी सिर्फ पचास लाख है और वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की मजबूत मानी जाने वाली टीमों को टक्कर देती है। क्रिकेटर से कॉमेंटेटर बने लॉयड ने कहा कि न्यूजीलैंड का क्रिकेट ढांचा काफी सरल है जिससे नियमित रूप से प्रतिभाशाली क्रिकेटर सामने आते रहे हैं। लॉयड ने डेली मेल के अपने कॉलम में लिखा, 'मैं साइमन डूल से न्यूजीलैंड के बारे में बात कर रहा था। उनकी आबादी 50 लाख है लेकिन वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में है। उनका घरेलू क्रिकेट का फॉर्म्युला काफी सीधा है। छह टीमें हर प्रारूप में मैच खेलती हैं। क्वॉलिटी को तरजीह। हम आम तौर पर दूसरे तरीके से काम करते हैं।' लॉयड की बात को न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेवॉन कॉन्वे ने भी साबित किया। कॉन्वे ने अपने पहले ही टेस्ट मैच में दोहरा शतक लगा दिया। लॉर्ड्स में उन्होंने कमाल की पारी खेली।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2ScH5XM






0 comments:
Post a Comment