Monday, June 14, 2021

7 साल बाद टेस्ट खेलने उतरेगी भारतीय महिला क्रिकेट टीम , रहाणे ने दिया जीत का मंत्र

नई दिल्ली पिछले सात साल में पहला टेस्ट खेलने जा रही को इंग्लैंड के खिलाफ मैच से पहले अजिंक्य रहाणे ने अहम दिए हैं। रहाणे के टिप्स में शरीर के पास खेलना, मानसिक पहलू पर काम करना और छोटे लक्ष्य बनाना शामिल है। करीबी सूत्रों के अनुसार रहाणे से महिला टीम के मुख्य कोच रमेश पवार ने बल्लेबाजों के लिए एक सत्र का आग्रह किया था। सूत्र ने कहा , 'रमेश और अजिंक्य साथ खेल चुके हैं। चूंकि हमारी लड़कियां सात साल बाद टेस्ट खेल रही हैं तो कोच को लगा कि सर्वश्रेष्ठ टेस्ट बल्लेबाजों में से एक रहाणे के साथ सत्र उपयोगी होगा।' एक सीनियर अधिकारी ने कहा , 'यह 50 मिनट का जूम सत्र था और जब दोनों टीमें मुंबई में क्वारंटीन पर थीं, तब इसका आयोजन किया गया था।' मैच बुधवार से शुरू होगा। समझा जाता है कि , उपकप्तान हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और सभी बल्लेबाजों ने रहाणे से टेस्ट बल्लेबाजी के बारे में बात की। सूत्र ने कहा , 'अजिंक्य ने उन्हें कहा कि पारी की शुरुआत में ज्यादा ड्राइव लगाने से बचें क्योंकि ब्रिटेन में गेंद बहुत स्विंग लेती है । उन्होंने बल्लेबाजों को गेंद को शरीर के करीब खेलने की सलाह दी। उनका मानना है कि स्विंग के कारण कवर ड्राइव खेलने का लालच होगा लेकिन शुरुआत में इस स्ट्रोक से बचना चाहिए।' रहाणे का मानना है कि एक टेस्ट पारी की नींव बड़े नहीं बल्कि छोटे लक्ष्यों पर टिकी होनी चाहिए । सूत्र ने कहा , 'उन्होंने बल्लेबाजों को कहा कि पहले 15, फिर 25 और फिर 30 रन , ऐसे लक्ष्य बनाने चाहिए।' हरमनप्रीत ने बल्लेबाजों की मानसिकता को लेकर भी सवाल पूछा । सूत्र ने कहा , 'अजिंक्य ने कहा कि साझेदारी चलते समय स्विच ऑन और ऑफ होना चाहिए। आपस में बात करो, कॉफी पियो या मालिश करवा लो। कुछ समय खेल से इतर रहना जरूरी है ताकि खेलते समय पूरा फोकस रहे।'


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3vrrql4
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support