नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन (Mohammed Azharuddin) को हैदराबाद क्रिकेट असोसिएशन (Hyderabad Cricket Association) के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। एसोसिएशन की शीर्ष परिषद ने बुधवार को अजहर के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया था। अंतिम फैसला आने तक अजहर को उनके पद से निलंबित कर दिया गया है। शीर्ष परिषद ने अजहर के खिलाफ लंबित मामलों का हवाला देते हुए यह फैसला लिया है। अजहरुद्दीन 27 सितंबर 2019 को एचसीए के अध्यक्ष नियुक्त किए गए थे। इंडिया टूडे के मुताबिक कारण बताओ नोटिस में कहा गया है, 'आपके खिलाफ सदस्यों की ओर से शीर्ष परिषद् की बैठक में बहुत शिकायतें मिली थीं। शीर्ष परिषद् ने उन शिकायतों पर विचार करने के बाद नोटिस जारी करने का फैसला लिया है। नोटिस में अजहर पर भाई-भतीजावाद के भी आरोप लगाए गए हैं। अजहर ने 99 टेस्ट में 22 शतक लगाए अजहर ने 99 टेस्ट मैचों में 45.03 की औसत से कुल 6215 रन बनाए जिसमें 22 शतक और 21 अर्धशतक शामिल हैं। 334 वनडे में अजहर ने 7 शतकों और 58 अर्धशतकों के साथ कुल 9378 रन बनाए। करियर के शुरू के 3 टेस्ट में लगातार तीन सेंचुरी जड़ने वाले वह पहले बल्लेबाज हैं।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3xt7GyV






0 comments:
Post a Comment