नई दिल्लीडेटिंग की खबरों के बीच भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाल केएल राहुल और बॉलिवुड ऐक्ट्रेस अथिया शेट्टी () ने खास तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। तस्वीरों में यह कपल एक-दूसरे के काफी करीब दिख रहा है, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर एक बार फिर दोनों के बीच अफेयर की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। यह हॉट कपल अक्सर एक-दूसरे की तस्वीरें सोशल मीडिया शेयर करता रहता है और एक-दूसरे की तस्वीरों पर खास अंदाज में कॉमेंट भी करता है, लेकिन कभी अफेयर की खबरों पर खुलकर नहीं बोला। लेटेस्ट पोस्ट में दोनों ने जो तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं, उसमें दोनों ही चश्मे फ्लॉन्ट करते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये तस्वीरें एक ब्रैंड शूट की हैं। राहुल जहां ब्लैक ब्लैजर और वाइट हाईनेक पहले हैंडसम लग रह हैं तो दूसरी ओर अथिया डार्क ब्लू और पर्पल कलर की ड्रेस में बेहद हसीन लग रही हैं। उल्लेखनीय है कि केएल राहुल फिलहाल टीम इंडिया के साथ इंग्लैंड दौरे पर हैं। इस दौरे पर टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ WTC फाइनल और इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3wyxcmh






0 comments:
Post a Comment