Sunday, June 27, 2021

गेल के साथ ऑस्ट्रेलिया में चौकों और छक्कों की बारिश करते नजर आ सकते हैं युवराज सिंह

मेलबर्न मेलबर्न के एक क्रिकेट क्लब ने दावा किया है कि वह मौजूदा समर सीजन में अपने टी20 मैचों के लिए युवराज सिंह (Yuvraj Singh) और क्रिस गेल (Chris Gayle) जैसे दिग्गज क्रिकेटरों के साथ करार करने के बहुत करीब है। मेलबर्न के ईस्टर्न क्रिकेट संघ (ECA) की तीसरी स्तरीय प्रतियोगिता में खेलने वाले मुलग्रेव क्रिकेट क्लब ने कहा कि वे वेस्टइंडीज के दिग्गज ब्रायन लारा (Brian Lara) और दक्षिण अफ्रीका के महान एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) के साथ भी बातचीत कर रहे हैं। मुलग्रेव ने पहले ही श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान और उपुल थरंगा से करार करने के साथ पूर्व दिग्गज सनथ जयसूर्या को टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है। मुलग्रेव के अध्यक्ष मिलन पुलेनयेगम ने कहा कि भारत के पूर्व हरफनमौला युवराज और वेस्टइंडीज के गेल के साथ बातचीत जारी है। पुलेनयेगम ने ‘क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू’ से कहा, 'हमने दिलशान से करार कर लिया है, सनथ और थरंगा को भी टीम से जोड़ा हैं। अब हम कुछ अन्य संभावित खिलाड़ियों के साथ समझौतों को अंतिम रूप देने पर काम कर रहे हैं।' उन्होंने कहा, 'हम बातचीत कर रहे हैं और क्रिस (गेल) और युवराज के साथ हमने लगभग 85 से 90 प्रतिशत चीजें कर ली हैं। हमें कुछ चीजों को अंतिम रूप देने की जरूरत है लेकिन चीजें सही दिशा में आगे बढ़ रही है।' इस मुद्दे पर हालांकि इन दोनों क्रिकेटरों ने अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। क्लब के अध्यक्ष ने कहा कि वे बड़े सितारों से करार करने के लिए और प्रायोजकों को जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। ईसीए टी20 कप में शुरूआती दौर के तीन मैचों के बाद नॉकआउट चरण के अधिकतम तीन मुकाबले होंगे। वेबसाइट के मुताबिक कोई भी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में एक या दो मैच ही खेलेगा।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/35ST4gD
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support