Friday, June 11, 2021

वीडियो: विकेट नहीं मिलने पर भड़के शाकिब ने स्टंप्स पर मारी लात, अंपायर से की बदतमीजी

नई दिल्लीबांग्लादेश में जारी ढाका प्रीमियर लीग (Dhaka Premier league) में दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) मैदान पर उस वक्त आपे से बाहर हो गए, जब अंपायर ने उनकी गेंद पर बल्लेबाज को नॉट आउट करार दे दिया। मोहमडन स्पोर्टिंग के लिए खेल रहे हसन इतने आग बबूला हुए कि न केवल अंपायर से भिड़े, बल्कि अंपायर पर भी लात मारी। इस पूरे कृत्या का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस उनपर बैन लगाने की मांग कर रहे हैं। दरअसल, शाकिब ने अपने ही साथी क्रिकेटर मुशफीकुर, जो अबाहनी लिमिटेड के लिए खेल रहे थे, के खिलाफ एलबीडब्ल्यू की अपील की थी, जिसे अंपायर ने नकार दिया। इसके बाद शाकिब आपे से बाहर आ गए। उन्होंने अंपायर के साथ बदतमीजी की और स्टंप पर लात मारी। इस दौरान शाकिब का बर्ताव देखकर उनके टीम के साथी खिलाड़ी भी हैरान दिखाई दिए। हालांकि, बाद में उन्होंने माफी मांगी। 2017 में शाकिब पर ऑन फील्ड अंपायर को गाली देने के आरोप में एक साल का बैन लगा था। यही नहीं, आईसीसी ने 2019 में बांग्लादेश के इस ऑलराउंडर पर तीन मामलों में 2 साल का बैन लगाया था, जिसमें उनको एक साल के लिए सस्पेंड किया गया था। शाकिब का गुस्सा जग जाहिर है। वह फैंस से भी लड़ चुके हैं। शाकिब अल हसन ने बांग्लादेश के लिए 57 टेस्ट, 212 वनडे और 76 टी-20 मैच खेले हैं। वह दुनिया के सम्मानित ऑलराउंडरों में शामिल किए जाते हैं। शाकिब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भी कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) की तरफ से खेलते हैं।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2TjAAD0
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support