मुंबई विराट कोहली अपनी टीम के साथ बुधवार रात इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना हो गए। यूके की उड़ान भरने से पहले मुंबई में कप्तान ने कोच शास्त्री के साथ वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। मीडिया से मुखातिब होने से पहले दोनों आपस में बात कर रहे थे, जिसका ऑडियो लीक हो गया, हालांकि दोनों को पता नहीं था कि वो लाइव आ चुके हैं। आखिर इस अनौपचारिक बातचीत में ऐसा क्या था, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा, आइए बताते हैं। दरअसल, बुधवार से न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैच की सीरीज का आगाज हुआ है। न्यूजीलैंड इस श्रृंखला को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के फुल ड्रेस रिहर्सल की तरह देख रही है। भारतीय कप्तान कोहली हेड कोच शास्त्री से इसी मैच के बारे में बात कर रहे थे। इस लीक ऑडियो में रवि शास्त्री बोल्ट और वैगनर का जिक्र करते हैं फिर कोहली कहते हैं हम इनको राउड द विकेट डालेंगे, लेफ्ट हैंडर्स है इनपे, लाला सिराज सबको शुरू से ही लगा देंगे।’ प्रेस कॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें इंग्लैंड रवाना होने से पहले कोहली ने प्रेस वार्ता में टीम पर किसी तरह के दबाव से इनकार किया। उन्होंने माना कि यह खिताबी मुकाबला आसान नहीं होगा। चुनौती बड़ी है। हालात नए हैं। मौसम अलग है, लेकिन बतौर प्रोफेशनल उन्हें इससे निपटना आता है। के बाद भारत को इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैच की लंबी सीरीज भी खेलनी है। हालांकि इस बीच एक लंबा गैप है। विराट ने इस वक्त को अपने खेल पर ध्यान लगाने और आराम करने और स्वतंत्र रूप से घूमने का शानदार अवसर बताया। कप्तान ने कहा कि यह एक अहम सीरीज होगी, उससे पहले हमें फिर से एकजुट होने का समय मिलेगा। कैसा है भारत का इंग्लैंड दौराभारतीय टीम इंग्लैंड में छह टेस्ट खेलेगी, जिसमें कीवी के खिलाफ पहला डब्ल्यूटीसी फाइनल भी शामिल है। जबकि डब्ल्यूटीसी फाइनल साउथैम्प्टन में 18-22 जून से खेला जाएगा। इंग्लैंड के साथ टेस्ट सीरीज नॉटिंघम (4-8 अगस्त) में शुरू होगी। दूसरा लॉर्ड्स (12-16 अगस्त), तीसरा लीड्स (अगस्त 25-29), चौथा ओवल (2-6 सितंबर) और आखिरी टेस्ट मैनचेस्टर (10-14 सितंबर) में खेला जाएगा।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3vNIYZD






0 comments:
Post a Comment