Friday, June 11, 2021

शाकिब के बचाव में उतरीं पत्नी, बोलीं- मेरे पति को खलनायक बनाने की साजिश

नई दिल्ली बांग्लादेश के अनुभवी ने शुक्रवार को लाइव मैच के दौराव वो काम किया जिससे जेंटलमैन गेम क्रिकेट शर्मसार हुआ है। शाकिब शुक्रवार को ढाका प्रीमियर लीग मैच में अंपायर के फैसले के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए स्टंप को लात मारा। उन्होंने इस दौरान फील्ड अंपायर से भी बदसलूकी की। मामले को बढ़ता देख शाकिब की पत्नी उम्मी अल हसन पति के बचाव में उतर आई हैं। उम्मी ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, ' मैं इस घटना का उतना ही आनंद ले रही हूं जितना कि मीडिया। आखिरकार टीवी पर कुछ खबरें! लोगों के सपॉर्ट को देखकर अच्छा लगता है जो आज की घटना की साफ तस्वीर देख सकते हैं। कम से कम किसी में इसके खिलाफ खड़े होने की हिम्मत तो है। हालांकि यह दुखद है कि मीडिया की ओर से मुख्य मुद्दे को दफनाया जा रहा है। केवल उनके गुस्से को हाइलाइट किया जा रहा है।' मोहम्मडन स्पोर्टिंग की ओर से खेलने वाल शाकिब ने अबाहानी लिमिटेड के खिलाफ इस हरकत को अंजाम दिया। उन्होंने मुशफिकुर रहीम के खिलाफ LBW की अपील की थी, जिसे अंपायर ने खारिज कर दिया था। सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें इंटरनैशनल क्रिकेट और आईपीएल से बैन करने की मांग कर रहे हैं। उम्मी ने सोशल मीडिया पर लिखा, ' मुख्य मुद्दा अंपायर के फैसले हैं! हेडलाइन वास्तव में दुखद हैं। मेरे लिए यह उनके खिलाफ एक साजिश है जो उन्हें पिछले कुछ समय से खलनायक के रूप में दिखा रहा है। यदि आप क्रिकेट प्रेमी हैं तो अपनी एक्शन से सावधान!' शाकिब ने सोशल मीडिया पर मांगी माफी शाकिब ने अपने फेसबुक पेज पर माफी मांगते हुए लिखा, ‘प्रिय प्रशंसकों और शुभचिंतकों, मैं उन सभी से माफी मांगता हूं जिन्हें आज के मैच में मेरे व्यवहार से दुख पहुंचा है। मेरे जैसे अनुभवी क्रिकेटर से यह बिल्कुल भी वांछनीय नहीं है, लेकिन कभी-कभी मैच के तनावपूर्ण माहौल में ऐसा हो जाता है। मैं सभी टीमों, टूर्नामेंट में शामिल सभी अधिकारियों और आयोजन समिति से ऐसी गलती के लिए माफी मांगता हूं। मुझे उम्मीद है कि मैं भविष्य में इस तरह का काम नहीं करूंगा। सब को प्यार।’ एक मैच के लिए हो सकत हैं बैन मैच की बात करें तो उनकी टीम मोहम्मडन स्पोर्टिंग ने ढाका प्रीमियर लीग में अबाहानी लिमिटेड को डकवर्थ लुइस पद्धति से हरा दिया। बांग्लादेश के 34 वर्षीय पूर्व कप्तान ने भले ही माफी मांग ली हो लेकिन स्टंप्स को लात मारना ‘स्तर तीन’ का अपराध है और इस बर्ताव के कारण उन पर एक मैच का निलंबन लग सकता है।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/35bKSrc
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support