Friday, June 11, 2021

ट्वीट विवाद से निलंबित होने पर रॉबिन्सन का बड़ा फैसला, लिया क्रिकेट से ब्रेक

लंदनइंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निलंबित होने के बाद सभी तरह के क्रिकेट से कुछ समय के लिए ब्रेक ले लिया है। रॉबिन्सन को उनके पुराने विवादित ट्विट्स के कारण निलंबित कर दिया गया था। उन्होंने अब कुछ समय के लिए क्रिकेट से ब्रेक लिया है और वह ससेक्स के लिए टी20 ब्लास्ट के पहले दो मैचों में उपलब्ध नहीं होंगे। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट खत्म होने के बाद रॉबिन्सन को निलंबित किया था। इसके बावजूद वह काउंटी की टीम ससेक्स के लिए खेल सकते हैं। हालांकि क्लब ने बयान जारी कर कि रॉबिन्सन ने कुछ समय के लिए क्रिकेट से ब्रेक लिया है। क्लब ने बयान जारी कर कहा, ‘मुश्किल सप्ताह के बाद रॉबिन्सन ने कुछ समय के लिए ब्रेक लेने का फैसला लिया है, जिससे वह अपने परिवार के साथ कुछ समय बिता सकें। क्लब के लिए खिलाड़ियों का स्वास्थ्य और मानसिक स्वास्थ्य सर्वोपरि है।’ उन्होंने कहा, ‘जब भी रॉबिन्सन वापस आना चाहेंगे हम उनका क्लब में स्वागत करेंगे। हम लगातार रॉबिन्सन के संपर्क में हैं।’ ससेक्स ने बताया कि काउंटी क्लब ईसीबी के रॉबिन्सन को निलंबित करने के बाद भी तेज गेंदबाज का समर्थन करता रहेगा क्योंकि रॉबिन्सन ने इस मामले से सीख ली है। बयान में कहा, ‘रॉबिन्सन उस ट्वीट को करने के बाद से काफी अलग व्यक्ति हो गए हैं और उन्होंने इतने वर्षों में काफी कुछ सीखा है।’


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3wa8Vmp
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support