Saturday, June 5, 2021

हरभजन सिंह ने दिखाया कुकिंग में हूनर, फैंस को सिखाया कैसे बनाते हैं छोले

नई दिल्लीफैंस के बीच हरभजन सिंह को टर्बनेटर कहा जाता है। इसके पीछे उनकी घूमती गेंदें सबसे बड़ी वजह हैं। इस दिग्गज स्पिनर का क्रिकेट मैदान पर तो खूब जलवा देखा होगा आपने, लेकिन आज उन्होंने किचन में कमाल किया। भज्जी ने फैंस के साथ एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह कुकिंग करते दिख रहे हैं। उन्होंने नॉर्थ इंडिया का मशहूर डिश 'छोले' बनाए। क्रिकेटर ने यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस पर लोगों की जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिली है। कुछ लोगों ने तो खाने की चाहत भी जाहिर की है। उल्लेखनीय है कि हरभजन सिंह इस आईपीएल सीजन में कोलकाता नाइटराइडर्स टीम का हिस्सा हैं। इससे पहले वह चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे, लेकिन पिछले सीजन में नहीं खेलने का फैसला लिया था। जिसके बाद फ्रैंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया था।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3wZdM9X
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support