नई दिल्लीमास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर, मुल्तान के सुल्तान वीरेंदर सहवाग, ऑलराउंडर सुरेश रैना... ये वे नाम हैं, जिन क्रिकेटरों ने सिंगिंग में भी जमकर चौके-छक्के जड़े हैं। इन्हें हिंदी गाने गुनगुनाते आसानी से सुना जा सकता है। लेकिन जब यही कारनामा आंद्रे रसल करते हैं तो वाकई में सरप्राइज होने वाली बात है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में रसल एक भारतीय गाना बेधड़क हिंदी गाना गुनगुनाते नजर आ रहे हैं। कोलकाता नाइटराइडर्स के ट्विटर पेज पर शेयर वीडियो में रसल मीका सिंह का 'मैं तेनु लव करदा बेमतलब करदा..' गाना जबरदस्त अंदाज में गाते दिखाई दे रहे हैं। यह गाना 2011 में रिलीज बॉलिवुड फिल्म 'देसी बॉयज' का है। अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म का यह गाना आज भी पार्टी की शान है। वीडियो को अब तक लगभग डेढ लाख बार देखा चुका है। इसमें उनके साथ दिनेश कार्तिक भी दिख रहे हैं। जाहिर सी बात है यह वीडियो पुराना है और केकेआर ने इसे #WorldMusicDay पर शेयर किया है। कैरेबियाई तूफानी ऑलराउंडर इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइटराइडर्स का हिस्सा हैं। वह छक्का लगाने की हिटिंग पावर की वजह से फैंस के बीच काफी मशहूर हैं।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3gKfHKo






0 comments:
Post a Comment