अबुधाबी अफगानिस्तान के लेग के 'पंच' से लाहौर कलंदर ने पाकिस्तन सुपर लीग में पेशावर जाल्मी को 10 रन से हरा दिया। राशिद ने अपने 4 ओवर के कोटे में 20 रन देकर 5 विकेट चटकाए। कलंदर का स्कोर एक समय चार विकेट पर 25 रन था जिसके बाद बेन डंक (48) और टिम डेविड ने 81 रन की साझेदारी निभाकर स्थिति संभाली। डेविड ने 36 गेंदों पर 64 रन बनाये। उन्होंने जेम्स फॉकनर (22) के साथ भी 47 रन की भागीदारी की। कलंदर इससे आठ विकेट पर 170 रन बनाने में सफल रहा। शोएब मलिक ने 73 रन बनाए फॉकनर ने इसके बाद अपने पहले ओवर में दो विकेट लिए जिससे पेशावर शुरू में ही दबाव में आ गया। राशिद ने इसके बाद अपना कमाल दिखाया। पेशावर की टीम शोएब मलिक के 48 गेंदों पर 73 रन के बावजूद आठ विकेट पर 160 रन ही बना पाई। बाबर आजम ने जड़ा पचासा इससे पहले के मैच में बाबर आजम के नाबाद अर्धशतक के बावजूद कराची किंग्स को मुल्तान सुल्तान्स से 12 रन से हार का सामना करना पड़ा। मुल्तान ने पांच विकेट पर 176 रन बनाए। इसके जवाब में कराची की टीम सात विकेट पर 164 रन ही बना पायी। आजम ने 63 गेंदों पर 85 रन बनाए। इस्लामाबाद के खिलाफ जीत में निभाई थी अहम भूमिका इससे पहले राशिद ने इस्लामाबाद के खिलाफ 9 रन खर्च कर एक विकेट लिया था। उन्होंने आखिरी ओवर में टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। राशि ने इस्लामाबाद के खिलाफ 5 गेंदों पर 3 चौकों की मदद से नाबाद 15 रन बनाए। कलंदर ने इस मुकाबले को 5 विकेट से अपने नाम किया था।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3zixtLP






0 comments:
Post a Comment