Saturday, June 19, 2021

कार्तिक ने साउथम्प्टन से दी खुशखबरी...सूरज देव के हुए दर्शन, कुछ ही देर में हो सकता है टॉस

नई दिल्ली भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship Final) का फाइनल शुक्रवार से खेला जाना था, लेकिन बारिश की वजह से पहले दिन का खेल रद्द कर दिया गया। इस बहु प्रतिक्षित मुकाबले में अब तक टॉस भी नहीं हो सका है। भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी विकेटकीपर दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने मौसम को लेकर साउथम्प्टन से जानकारी दी है। कार्तिक ने शनिवार को अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर रोज बाउल की एक तस्वीर शेयर की। उन्होंने कैप्शन लिखा, 'सूरज के साथ दिन की शुरुआत। ' फोटो में मैदान पर धूप खिली हुई नजर आ रही है। हालांकि आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं। लेकिन इससे एक बात तो साफ है कि दूसरे दिन का खेल देखने को मिल सकता है। पहले दिन दिनभर बारिश होती रही। 144 साल के टेस्ट इतिहास का सबसे बड़ा मैच 144 साल के इतिहास का इसे सबसे बड़ा टेस्ट मैच कहा जा रहा है। इसे टेस्ट क्रिकेट का वर्ल्ड कप फाइनल कहा जा रहा है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मैचों की बात करें तो टीम इंडिया का पलड़ा भारी नजर आता है। भारतीय टीम ने 59 में से 21 मुकाबले जीते हैं और 12 मैच कीवी टीम के खाते में गए हैं। वहीं 26 मैच ड्रॉ रहे हैं। आईसीसी टूर्नमेंट में न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी अगर आईसीसी टूर्नमेंट्स की बात करें तो कीवी टीम आगे नजर आती है। न्यूजीलैंड ने भारत को बीते पांच मुकाबलों में हराया है। उसने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में खेले गए दोनों मैचों में भारत को हराया। इसके अलावा 2019 के वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भी कीवी टीम को जीत मिली थी। भारत ने न्यूजीलैंड को 2003 के वर्ल्ड कप में हराया था। टेस्ट कप्तानी रेकॉर्ड -भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान विराट कोहली की अगुआई में भारत ने 60 में से 36 टेस्ट जीते हैं और 14 गंवाए हैं। कुल 10 मैच बराबरी पर खत्म हुए हैं। -विलियमसन ने अपनी कप्तानी में न्यूजीलैंड को 36 में से 21 टेस्ट में जीत दिलाई है। उन्होंने आठ मुकाबले गंवाए हैं। स्टीफन फ्लेमिंग के बाद वह देश के दूसरे सबसे सफल टेस्ट कप्तान हैं।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3wHUx5d
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support