Sunday, June 6, 2021

कभी चलना सीख रहे हैं तो कभी वाटर टब में मस्ती कर रहे अगस्त्य पंड्या, नताशा ने शेयर की क्यूट फोटो

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) इस समय क्रिकेट से दूर हैं। आईपीएल 2021 स्थगित होने के बाद से हार्दिक अपने घर पर बेटे के साथ ज्यादातर समय बिताते हुए नजर आ रहे हैं। पंड्या की पत्नी नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की जसमें दोनों पति पत्नी बेटे अगस्त्य (Agastya) के साथ वाटर टब में मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। नताशा ने हार्दिक को टैग करते हुए दिल वाला इमोजी के साथ कैप्शन लिखा, ' वाटर बेबीज।' इससे कुछ दिन पहले हार्दिक अपने 10 महीने के बेटे अगस्त्य को घर में उंगली पकड़कर चलना सीखा रहे थे। इसका वीडियो नताशा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। हार्दिक ने फंकी लुक में शेयर की थी फोटो हार्दिक ने हाल में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक फोटो पोस्ट की थी जिसमें वह सुपर फंकी लुक में दिखाई दे रहे थे। नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) ने अपने पति की फोटो पर कॉमेंट बॉक्स में आग वाली इमोजी पोस्ट किया था। हार्दिक के टीम इंडिया के साथी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी कॉमेंट करने में पीछे नहीं रहे। बुमराह ने लिखा, 'ईगल गैंग।' पंड्या को इंग्लैंड दौरे से बाहर रखा गया पंड्या को इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भी नहीं चुना गया है। हार्दिक का आईपीएल 2021 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था। कोरोना की वजह से आईपीएल 2021 को बीच में ही रोक दिया गया। आईपीएल 2021 के दूसरे लेग का आयोजन यूएई में आईपीएल 2021 (IPL 2021 In UAE) के दूसरे लेग का आयोजन यूएई में होगा। पहले लेग में 29 मैच खेले गए जबकि दूसरे लेग में 31 मुकाबले खेले जाएंगे। हालांकि अभी इसका ऑफिशियल शेड्यूल आना बाकी है। उम्मीद की जा रही है कि दूसरे लेग का आयोजन 17 या 19 सितंबर से यूएई में हो सकता है। बीसीसीआई ने आईपीएल के दूसरे लेग के यूएई में आयोजन की पुष्टि कर दी है। मुंबई ने 4 मैचे जीते थे आईपीएल सस्पेंड होने से पहले मुंबई इंडियंस (Mumabi Indians) प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर थी। मुंबई को 4 में जीत जबकि 3 मुकाबलों में हार मिली थी। हार्दिक सात मैचों में सिर्फ 52 रन ही बना सके थे। उन्होंने इस दौरान गेंदबाजी नहीं की।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2S7ICyE
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support