Sunday, June 27, 2021

पहली बार भारत की कप्तानी करेंगे धवन, श्रीलंका दौरे से पहले बोले- नई चुनौती के लिए तैयार

मुंबईश्रीलंका के सीमित ओवरों के दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान चुने गए शिखर धवन ने आगामी श्रृंखला को चुनौतीपूर्ण करार देते हुए रविवार को यहां कहा कि इससे दूसरी श्रेणी के खिलाड़ियों को अपना कौशल दिखाने और मुख्य टीम में जगह बनाने का मौका मिलेगा। धवन ने मुख्य कोच राहुल द्रविड़ की उपस्थिति में टीम की रवानगी से पहले वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘यह बहुत अच्छी टीम है। हमारी टीम में सकारात्मकता है, विश्वास है और हर किसी को अच्छा प्रदर्शन करने का भरोसा है। खिलाड़ी बेहद उत्साहित हैं।’ पहली बार टीम की कमान संभाल रहे धवन ने कहा, ‘यह नई चुनौती है, लेकिन इसके साथ ही यह हम सभी के लिए अपना कौशल दिखाने का शानदार मौका है। हर कोई इसका इंतजार कर रहा है। हमारे पृथकवास के 13-14 दिन गुजर चुके हैं और खिलाड़ी मैदान पर उतरने के लिए बेताब हैं। हमारे पास तैयारी के लिए 10-12 दिन हैं।’ नियमित कप्तान विराट कोहली और मुख्य टीम के इंग्लैंड दौरे पर होने के कारण धवन श्रीलंका के खिलाफ अगले महीने भारतीय टीम की अगुवाई करेंगे। भुवनेश्वर कुमार टीम के उप कप्तान हैं। भारत को श्रीलंका से तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों और इतने ही टी-20 मैचों में खेलना है। दौरे की शुरुआत 13 जुलाई को और समापन 25 जुलाई होगा। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने दौरे के लिए 20 सदस्यीय टीम का चयन किया है, जिसमें हार्दिक पंड्या तथा स्पिनर कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल भी शामिल हैं। युवा बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल और पृथ्वी साव पर भी सभी की निगाह टिकी रहेगी। टीम में इशान किशन और संजू सैमसन के रूप में दो विकेटकीपर भी है। धवन ने टीम संयोजन के बारे में कहा, ‘‘खिलाड़ी तैयार हैं और वे इन मैचों में खेलने के लिए बेताब है। इन खिलाड़ियों ने आईपीएल और अन्य टूर्नामेंटों में पहले ही खुद को साबित किया है।'


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3h09ERY
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support