नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) इस समय फैमिली संग हिमाचल प्रदेश की वादियों का लुत्फ उठा रहे हैं। धोनी पत्नी साक्षी, बेटी जीवा (Ziva) और अन्य रिश्तेदारों के साथ शिमला पहुंचे हुए हैं। उनके साथ कुल 12 लोग हैं। कोरोना के नियमों में छूट के बाद सेलिब्रेटीज हिमाचल प्रदेश में पहुंचने लगे हैं। कुछ दिन पहले ही बॉलिवुड अभिनेता अनुपन खेर (Anupam Kher) वहां पहुंचे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक धोनी शिमला के हैवन होम-स्टे मैहली में रुके हुए हैं। नए लुक में दिखाई दे रहे धोनी सोशल मीडिया पर धोनी की जो फोटो वायरल हो रही हैं उसमें वह नए लुक में दिखाई दे रहे हैं। माही की मूंछे बढ़ी हुई हैं और वह इस लुक में काफी कूल नजर आ रहे हैं। धोनी के नएल लुक को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और कॉमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। घोड़े के साथ रेस लगाते धोनी का वीडियो हुआ था वायरल एमएस धोनी (MS Dhoni horse masage) का हाल में घोड़े के साथ वीडियो वायरल हुआ था। एक वीडियो में वह रांची स्थित अपने फॉर्महाउस में घोड़े का मसाज करते हुए दिखाई दिए थे जबकि दूसरे वीडियो में वह घोड़े के साथ रेस लगा रहे थे। लोगों को कहना था कि वह अपनी फिटने को परख रहे हैं। धोनी का वीडियो उनकी पत्नी साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। आईपीएल 2021 के दूसरे हाफ में दिखेंगे मैदान पर बायो बबल में कोरोना की सेंधमारी के बाद आईपीएल 2021 (IPL 2021) को बीच में ही स्थगित कर दिया गया था। हालांकि अब दूसरे हाफ का आयोजन 19 सितंबर से यूएई में होगा। धोनी आखिरी बार आईपीएल 2021 में चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) की कप्तानी करते नजर आए थे। अब वह यूएई में खेलते हुए देखे जा सकते हैं।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3iUY2Bi






0 comments:
Post a Comment