Wednesday, June 23, 2021

अनुष्का शर्मा को टैग कर बुरे फंसे मोंटी पनेसर, सोशल मीडिया पर लोगों ने की खिंचाई

नई दिल्ली विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (IND vs NZ WTC Final) के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। कीवी टीम ने भारत को 8 विकेट से हराकर डब्ल्यूटीसी फाइनल का पहला एडिशन अपने नाम कर लिया। रिजर्व डे में भारत ने न्यूजीलैंड के सामने 139 रन का लक्ष्य रखा था। भारतीय बल्लेबाज फ्लॉप रहे और पूरी टीम 138 रन पर ढेर हो गई। रिजर्व डे में कप्तान विराट कोहली से काफी उम्मीदें थी। लेकिन विराट बल्लेबाजी में असफल रहे। पहली पारी में 44 रन बनाने वाले कोहली (Virat Kohli) दूसरी पारी में 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद कोहली की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना होने लगी। इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर (Monty Panesar) ने विराट की फोटो अपलोड कर ट्वीट किया, ' इंग्लैंड दौरे पर बाकी बचे मुकाबलों के लिए गुड लक। हमेशा से किंग कोहली।' इसके बाद मोंटी ने कोहली के साथ साथर अनुष्का शर्मा को भी टैग किया। इसके बाद फैंस पनेसर को ट्रोल करने लगे। एक फैंस ने लिखा, ' मोंटी जी अनुष्का को टैग करने का क्या मतलब है।' दूसरे फैंस ने लिखा, ' अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) को क्यों टैग किया मोंटी भाई ? विराट की कप्तानी में टीम इंडिया को इन 3 बड़े टूर्नामेंट में मिली हार कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया पहली बार साल 2017 में चैंपियंस ट्रोफी (ICC Champions Trophy) के फाइनल में पाकिस्तान से हारी। इसके बाद साल 2019 वर्ल्ड कप में भारत को सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने मात दी।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3j96U6s
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support