Thursday, June 10, 2021

जेम्स एंडरसन ने रचा इतिहास, बने सर्वाधिक टेस्ट मैच खेलने वाले इंग्लिश क्रिकेटर

बर्मिंघम न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे मुकाबले में उतरते ही जेम्स एंडरसन इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ी बन गए, उन्होंने पूर्व सलामी बल्लेबाज एलिस्टेयर कुक का रेकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2006 से 2018 के बीच 161 अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया था। दिलचस्प है कि दोनों ही खिलाड़ी अपने देश के लिए सर्वाधिक टेस्ट रन और सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने वाले क्रिकेटर भी हैं। 18 साल पहले किया था डेब्यूएंडरसन ने 18 साल पहले 2003 में लॉर्ड्स में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच से अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी। एंडरसन सर्वाधिक टेस्ट मैच खेलने वाले क्रिकेटरों की सूची में शिवनारायण चंद्रपाल (164), राहुल द्रविड़ (164) और जॉक कैलिस (166) को भी पछाड़ सकते हैं। इस पेसर के नाम टेस्ट में 616 विकेट हैं और वह मुथैया मुरलीधरन (800 विकेट), शेन वार्न (708) और अनिल कुंबले (619) के बाद टेस्ट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले दुनिया के चौथे गेंदबाज हैं।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3vdHkPQ
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support