Saturday, June 12, 2021

श्रीलंका दौरे पर द्रविड़ से सीखने को बेचैन है ये भारतीय युवा ओपनर, चयन को लेकर कही ये बात

नई दिल्ली श्रीलंका दौरे के लिए 20 सदस्यीय भारतीय क्रिकेट टीम में चुने गए सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा है कि वह आगामी दौरे पर राहुल द्रविड़ से बहुत कुछ सीखना चाहते हैं। गायकवाड़ शुरुआत में टीम में चुने जाने की खबरों से अंजान थे। वह अस्पताल में बिस्तर पर थे और उन्होंने अपने मोबाइल का नेट भी बंद कर दिया था ताकि कोई उन्हें परेशान न करें। हालांकि बार-बार फोन आने के बाद जब उन्होंने फोन उठाया तो फिर उन्हें टीम में चुने जाने के बारे में पता चला। गायकवाड़ ने वेबसाइट ईएसपीएन क्रिकइंफो से कहा, 'जब मैं सोने जाता हूं तो आम तौर पर मैं अपने मोबाइल का नेट बंद कर देता हूं। मैं जानता हूं कि अगर कोई जरूरी कॉल होगा तो जरूर दो बार आएगा। जब लगातार मेरे फोन बज रहे थे तब भी मुझे नहीं लगा था कि यह टीम में चयन वाली बात है। तब दो पत्रकारों ने मुझे बताया कि मेरा टीम में चयन हो गया है।' बकौल गायकवाड़, ' मुझे अपने माता-पिता को जगाने के लिए उन्हें बताना पड़ा। वे काफी गहरी नींद में थे, और जो कुछ मैं उन्हें पहले बता रहा था, उसे पूरी तरह से समझ नहीं पा रहे थे। लेकिन आज सुबह वे बहुत खुश हुए और घर पर कुछ पेड़े (मिठाई) बनाए। इससे मुझे बहुत खुशी हुई।' गायकवाड़ ने कहा कि वह इस बात को लेकर आश्वस्त नहीं है कि श्रीलंका दौरे पर उन्हें खेलने का मौका मिलेगा या नहीं। लेकिन वह इस मौके को भुनाने और सीखने के लिए तैयार हैं। आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से खेलने वाले इस सलामी बल्लेबाज ने कहा, 'मैं अपने चयन के बारे में ज्यादा नहीं सोच रहा था। अभी भी मैं यह नहीं सोच रहा हूं कि ‘क्या मैं खेलूंगा’। मैं सीखने के लिए उत्सुक हूं, कुछ ऐसा जो आगे चलकर बहुत महत्वपूर्ण होगा। मैं राहुल द्रविड़ के नेतृत्व में प्रशिक्षण और एक महीना बिताने के लिए भी वास्तव में उत्साहित हूं, जो हमारे इंडिया-ए टीम के कोच थे जब मैं दो साल पहले टीम का हिस्सा था।'


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2RMjpcD
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support