विराट कोहली भारत के सबसे कामयाब टेस्ट कप्तान हैं। उनके नेतृत्व में देश ने सबसे ज्यादा 36 टेस्ट मैच जीते हैं। कोहली जिस रफ्तार से कामयाबी हासिल कर रहे हैं, उससे एक दिन वह दुनिया के सबसे सफल टेस्ट कप्तान भी बन सकते हैं। लेकिन किसी कप्तान के कद को आईसीसी चैंपियनशिपों में कामयाबी से भी नापा जाता है। यह कामयाबी अभी तक कोहली के हाथ नहीं लगी है। दो साल पहले 2019 के आईसीसी विश्वकप में वह इसी इरादे से गए थे, लेकिन न्यूजीलैंड के हाथों सेमीफाइनल हार गए। इसलिए वह सपना साकार नहीं हो सका। अब एक बार फिर वह इंग्लैंड में ऐसी कामयाबी पाने पहुंचे हैं। इस बार उनका इरादा टेस्ट क्रिकेट का पहला विश्व चैंपियन बनने का है। इसके लिए उनका साउथेंपटन के ऐजस बाउल मैदान पर न्यूजीलैंड से ही मुकाबला होना है। आज 18 जून से यह मुकाबला शुरू हो रहा है और 22 जून तक दुनिया को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का विजेता मिल जाएगा।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2TJoeUV
Thursday, June 17, 2021
Home »
Cricket News in Hindi : Cricket Updates
,
Cricket Schedules
,
India vs Australia test series – Navbharat Times
,
Live Cricket Scorecard
,
Match Results
,
Teams and Points Table
» विश्व चैंपियन बनने के लिए क्या करेंगे विराट?






0 comments:
Post a Comment