नई दिल्लीचेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के स्टार तेज गेंदबाज दीपक चाहर पिछले कुछ सीजन से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के छाए हुए हैं। यही पजह है कि उनकी सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग भी है। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का चहेते गेंदबाज की दो तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुईं हैं। दीपक चाहर ने तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा- नया लुक। आपको ज्यादा पसंद कौन-सी तस्वीर आई? मैं एक सिलेक्ट नहीं कर पाया इसलिए दोनों तस्वीरें शेयर कर रहा हूं।' इसके साथ ही उन्होंने बताया कि तस्वीर को उनकी बहन मालती चाहर ने कैमरे में कैद की है। तस्वीरों में दीपक नए नुक में दिखाई दे रहे हैं। उनकी हेयरस्टाइल अभिनेता आमिर खान स्टारर बॉलिवुड फिल्म 'गजनी' के लीड कैरेक्टर की तरह दिख रही है। उनकी इस पोस्ट पर महेंद्र सिंह धोनी की वाइफ साक्षी ने भी रिएक्ट किया है। उन्होंने कॉमेंट किया- 'Fierce (खतरनाक) लुक दीपक'। साक्षी के अलावा ढेरों फैंस ने इस पोस्ट पर कॉमेंट किया है। सभी ने उनके नए लुक की तारीफ की है दो लाख से अधिक इसे अब तक लाइक्स मिल चुके हैं।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2TIsNP5






0 comments:
Post a Comment