नई दिल्ली इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन () ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल () के लिए भारत की तैयारियों पर सवाल खड़े किए हैं। पीटरसन ने कहा है कि सीधा आईपीएल (IPL) से आकर एक टेस्ट मैच खेलना विराट कोहली (Virat Kohli) और उनकी कंपनी के लिए अच्छा नहीं है। न्यूजीलैंड (New Zealand Cricket Team) ने पहले ही इंग्लैंड के खिलाफ (New Zealand vs England) दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली है। उसने आखिरी मैच में इंग्लैंड को हराकर सीरीज पर कब्जा भी किया। पीटरसन ने जहां इंग्लैंड की तैयारियों को शानदार करार दिया साथ ही यह चिंता भी जताई कि आखिर इंग्लिश परिस्थितियों में भारतीय खिलाड़ी (Playing in English Conditions) कैसे खुद को ढाल पाएंगे। पीटरसन को चिंता है कि भारत ने इस दौरे पर कोई प्रैक्टिस मैच या टेस्ट मैच नहीं खेला है और ऐसे में उसके लिए उसके लिए मुश्किल हो सकती है। पीटरसन ने एक ब्लॉग में लिखा, 'न्यूजीलैंड ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल (WTC Final) की शानदार तैयारी की। उन्होंने दो टेस्ट मैच खेले और दोनों में ही इंग्लैड पर भारी नजर आया। आप इंग्लैंड में टेस्ट मैच के लिए सिर्फ आईपीएल, वह भी जो एक महीना पहले ही बंद करना पड़ा, के बाद बिना कोई अच्छा वॉर्म-अप मुकाबला खेले, तैयार नहीं हो सकते।' सीमिंग और स्विंगिंग परिस्थितियां करेंगी न्यूजीलैंड की मदद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (World Test Championship) में काफी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। पीटरसन का मानना है कि इस तरह का मौसम और ड्यूक बॉल का इस्तेमाल न्यूजीलैंड के लिए फायदेमंद होगा। उन्होंने लिखा, 'वे ड्यूक बॉल (Duke Ball in WTC Final) से खेल रहे हैं तो अगर पहले एक-दो दिन मौसम अच्छा नहीं रहा, तो उन सीमिंग और स्विंगिंग परिस्थितियों में न्यूजीलैंड को बेशक फायदा होगा। आपको सिर्फ एक टेस्ट मैच में एक-दो मौके ही मिलते हैं और मुझे इस बात का चिंता है कि भारत तैयारियों के मामले में न्यूजीलैंड से पीछे है।' आईसीसी इवेंट्स (India vs New Zealand in ICC Events) में भारतीय टीम के लिए न्यूजीलैंड से पार पाना वैसे ही मुश्किल रहा है। भारत ने किसी बड़े आईसीसी इवेंट में न्यूजीलैंड को आखिरी बार 2003 के वर्ल्ड कप में हराया था। पिछले साल भारत ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दौरान न्यूजीलैंड का दौरा किया था जहां कोहली ऐंड कंपनी को 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3iMgax3






0 comments:
Post a Comment