नई दिल्लीभारत में शेड्यूल 2021 पुरुष टी 20 विश्व कप को लेकर बड़ा अपडेट आया है। टूर्नामेंट 17 अक्टूबर से यूएई में शुरू होगा, जबकि 14 नवंबर को फाइनल खेला जाएगा। क्रिकइंफो के अनुसार, टूर्नामेंट आईपीएल फाइनल के कुछ दिनों बाद शुरू होगा, जिसके 15 अक्टूबर को होने की संभावना है। आईपीएल 2021 के बाकी बचे मैच 19 सितंबर से यूएई में होने वाले हैं। हालांकि, बीसीसीआई ने अभी तक आईसीसी को आधिकारिक तौर पर टी20 विश्व कप को यूएई में स्थानांतरित करने के बारे में बयान नहीं दिया है, लेकिन कोरोनावायरस महामारी की वजह से लगातार इस तरह की संभावना जताई जा रही थी। मौजूदा योजना के मुताबिक, टी20 विश्व कप के पहले दौर को दो समूहों में बांटा जाएगा, जबकि यूएई और ओमान में खेला जाएगा। ऐसे खेला जाएगा टूर्नामेंट पहले राउंड में 12 मैच शामिल होंगे, जबकि 8 टीमें शामिल होंगी। इनमें से चार (प्रत्येक समूह से शीर्ष दो) सुपर 12 के लिए क्वॉलिफाइ करेंगी। आठ में से चार टीम (बांग्लादेश, श्रीलंका, आयरलैंड, नीदरलैंड, स्कॉटलैंड, नामीबिया, ओमान, पापुआ न्यू गिनी) शीर्ष आठ रैंकिंग वाली टी20ई टीमों में शामिल होकर सुपर 12 में पहुंचेंगी। सुपर 12 का चरण, जिसमें 30 मैच शामिल हैं, 24 अक्टूबर से शुरू होने वाले हैं। सुपर 12 में टीमों को छह-छह के दो समूहों में विभाजित किया जाएगा, जो यूएई में तीन स्थानों - दुबई, अबू धाबी और शारजाह में खेले जाएंगा। इसके बाद तीन प्लेऑफ मैच होंगे- दो सेमीफाइनल और फाइनल। यूएई और ओमान में राउंड-1 की सह-मेजबानी के साथ बीसीसीआई को भरोसा है कि सुपर 12 के लिए यूएई में मुख्य मैदानों में पिचों को तैयार करने के लिए पर्याप्त समय मिल जाएगा। 1 जून को ICC ने BCCI को जून के अंत तक अपना अंतिम फैसला देने को कहा है कि क्या भारत T20 विश्व कप की मेजबानी कर पाएगा। पिछले साल वैश्विक क्रिकेट कैलेंडर को बाधित करने वाले कोविड -19 महामारी के साथ, ICC ने 2020 विश्व कप को स्थगित कर दिया था, जो मूल रूप से ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होने वाला था। इसके बाद यह फैसला किया कि भारत में 2021, जबकि ऑस्ट्रेलिया में 2022 संस्करण खेला जाएगा। उल्लेखनीय है कि अप्रैल-मई में कोरोना महामारी के तांडव के बाद संक्रमितों की संख्या काफी कम हुई, लेकिन इस बीच स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने भविष्यवाणी की है कि भारत 2021 में तीसरी लहर का सामना करेगा।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3wZOtFb






0 comments:
Post a Comment