साउथम्पटन विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल शुरू होने से पहले ही न्यूजीलैंड को फेवरेट बताया जा रहा था। तर्क दिया गया कि कीवी टीम पहले से ही इंग्लैंड में मौजूद है। अंग्रेजों के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रही है। फाइनल की फुल ड्रेस रिहर्सल कर रही है। साथ ही वो आंकड़े भी बताए गए कि आईसीसी टूर्नामेंट में भारत का रेकॉर्ड न्यूजीलैंड के खिलाफ खराब है। अब जब कोहली की टोली को केन एंड कंपनी ने आठ विकेट से हराकर खिताबी मुकाबला ही जीत ही लिया तो ये सारी बातें और फैक्ट्स दोबारा जेहन में ताजा हो रहे हैं। आखिरी बार 2003 में जीता था भारत टीम इंडिया ने आईसीसी टूर्नामेंटों में आखिरी बार न्यूजीलैंड को 2003 विश्व कप के सेमीफाइनल में हराया था। सौरव गांगुली की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने कीवी टीम को सात विकेट से मात दी थी। उस मैच में तेज गेंदबाज जहीर खान ने चार और हरभजन सिंह ने दो विकेट लिए थे। उस जीत के बाद से भारत अब तक एक बार भी आईसीसी के टूर्नामेंटों में न्यूजीलैंड को हरा नहीं पाया। यह सिलसिला बदस्तूर जारी है। 1999 वर्ल्ड कप से शुरू हुआ सिलसिला 1999 आईसीसी वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड ने भारत को 10 गेंद बाकी रहते हराया था। सुपर 6 के इस मैच में भारत ने अजय जड़ेजा के 76 और मोहम्मद अजहरुद्दीन के 30 रन की मदद से 50 ओवर में 251 का स्कोर बनाया था। वहीं न्यूजीलैंड ने मैट हॉर्न के 74 और रोजर ट्रोस के 60 रन की मदद से जीत हासिल की। न्यूजीलैंड ने 2007 टी-20 विश्व कप के लीग मैच में भारत को 10 रन से हराया था, इसके बाद उसने 2016 टी-20 विश्व कप के सुपर 10 मैच में भी भारत को 47 रन से शिकस्त दी थी। न्यूजीलैंड की टीम ने इसके बाद 2019 विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत को 18 रन से मात दी थी। वह महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला था। उसके दो साल बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने गई थी, जोकि डब्ल्यूटीसी का ही हिस्सा था। उस सीरीज में भी भारत को मुंह की खानी पड़ी थी। पहले टेस्ट में वेलिंग्टन में 10 विकेट से और फिर क्राइस्टचर्च में खेले गए दूसरे टेस्ट में सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। 2014 से ICC टूर्नामेंट में भारत का प्रदर्शन
- 2014, रनर अप, वर्ल्ड टी-20
- 2015, सेमीफाइनल, 50 ओवर वर्ल्ड कप
- 2016, सेमीफाइनल, वर्ल्ड टी-20
- 2017, रनर अप, चैंपियंस ट्रॉफी
- 2019, सेमीफाइनल, 50 ओवर वर्ल्ड कप
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3xPvZHl






0 comments:
Post a Comment