लंदनइंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर की राष्ट्रीय टीम के कार्यक्रम से टकराव होने पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के सितंबर-अक्टूबर में होने वाले बाकी मैचों में खेलने की संभावना नहीं है।आईपीएल के बाकी मैचों और इंग्लैंड के बांग्लादेश और पाकिस्तान के सीमित ओवरों के दौरे के कार्यक्रम में टकराव होने की संभावना है। बटलर ने द टेलीग्राफ से कहा, ‘आम तौर पर आईपीएल की तिथियों का किसी अन्य अंतरराष्ट्रीय मैचों से टकराव नहीं होता है जिससे इस टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध होना आसान होता है। जब इसके कार्यक्रम का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से टकराव होगा तो मेरा मानना है कि इंग्लैंड को प्राथमिकता मिलेगी।’ आईपीएल को जैव सुरक्षित वातावरण में कोविड-19 के कई मामले पाए जाने के बाद मई में 29 मैचों के आयोजन के बाद स्थगित कर दिया गया था। इसके बाकी बचे मैच अब भारत के बजाय संयुक्त अरब अमीरात में होंगे।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3vG9cwd






0 comments:
Post a Comment