Saturday, June 12, 2021

PSL मैच में फील्डिंग के दौरान साथी खिलाड़ी से टकराए डु प्लेसिस, पहुंचे अस्पताल

नई दिल्ली दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) मैच के दौरान फील्डिंग करते हुए चोटिल हो गए जिसके बाद उन्हें स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया। यह घटना शनिवार की है। क्वेटा ग्लेडिएटर्स की ओर से खेलने वाले डु प्लेसिस (Faf du Plessis) पेशावर जाल्मी (Quetta Gladiators vs Peshawar Zalmi) के खिलाफ पीएसएल के 19वें मैच में साथी खिलाड़ी मोहम्मद हसनैन (Mohammad Hasnain ) से टकरा गए। पेशावर जाल्मी की पारी के 7वें ओवर में दोनों खिलाड़ी बाउंड्री रोकने की कोशिश में एक दूसरे पर गिर गए। हसनैन का घुटना डु प्लेसिस को लगा और वह चोटिल होकर मैदान पर गिर गए। पाकिस्तान मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक डु प्लेसिस को तुरंत स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया। चोट के बाद डु प्लेसिस को क्वेटा ग्लेडिएटर्स के डगआउट में बैठे हुए देखा गया। चोट का असर डु प्लेसिस के गर्दन पर देखा गया। चोट का मतलब था कि डु प्लेसिस इस मैच में आगे नहीं खेल पाएंगे। ऐसे में क्वेटा ग्लेडिएटर्स ने सैयम अयूब को कनकशन सब्सिट्यूट के तौर पर मैदान पर उतारा। डु प्लेसिस आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हैं। पेशावर जाल्मी ने 61 रन से जीता मैच इस मैच को वहाब रियाज (Wahab Riaz) की कप्तानी वाली टीम पेशावर जाल्मी ने 61 रन से जीता। पेशावर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 197 रन बनाए थे। जवाब में क्वेटा ग्लेडिएटर्स की टीम 136 रन पर ढेर हो गई। मार्च में खेला गया था पीएसएल 2021 का पहला हाफ डु प्लेसिस ने इस साल क्वेटा से करार किया था। पीएसएल का दूसरा हाफ 9 जून से यूएई में खेला जा रहा है। पीएसएल 2021 (PSL 2021) का पहला हाफ मार्च में कराची में खेला गया था लेकिन बायो बबल (Bio-Bubble) में कोरोना (Coronavirus Pandemic) की सेंधमारी के बाद इसे अनिश्चितकाल तक के लिए अस्थगित कर दिया गया था।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3veq78V
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support