Friday, June 18, 2021

इंडिया vs न्यूजीलैंड लाइव स्कोर: बारिश की भेंट चढ़ा पहले सेशन का खेल, टॉस में देरी

नई दिल्ली भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में बारिश की वजह से टॉस में देरी है। पहले सेशन का खेल भी बारिश में धुल गया है।खिताबी मुकाबाल साउथम्प्टन के रोज बाउल स्टेडियम में खेला जाना है। टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 2: 30 बजे होना था। न्यूजीलैंड ने मेजबान इंग्लैंड के साथ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलकर डब्ल्यूटीसी फाइनल की तैयारी की है। भारतीय टीम ने इस महामुकाबले से पहले 3 दिवसीय इंट्रा स्क्वॉड प्रैक्टिस मैच के जरिए अपनी तैयारियों को परखा है। टेस्ट क्रिकेट का वर्ल्ड कप फाइनल 144 साल के इतिहास का इसे सबसे बड़ा टेस्ट मैच कहा जा रहा है। इसे टेस्ट क्रिकेट का वर्ल्ड कप फाइनल कहा जा रहा है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मैचों की बात करें तो टीम इंडिया का पलड़ा भारी नजर आता है। भारतीय टीम ने 59 में से 21 मुकाबले जीते हैं और 12 मैच कीवी टीम के खाते में गए हैं। वहीं 26 मैच ड्रॉ रहे हैं। न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी आईसीसी टूर्नामेंट्स की बात करें तो कीवी टीम आगे नजर आती है। न्यूजीलैंड ने भारत को बीते पांच मुकाबलों में हराया है। उसने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में खेले गए दोनों मैचों में भारत को हराया। इसके अलावा 2019 के वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भी कीवी टीम को जीत मिली थी। भारत ने न्यूजीलैंड को 2003 के वर्ल्ड कप में हराया था। टेस्ट कप्तानी रेकॉर्ड -भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान विराट कोहली की अगुआई में भारत ने 60 में से 36 टेस्ट जीते हैं और 14 गंवाए हैं। कुल 10 मैच बराबरी पर खत्म हुए हैं। -विलियमसन ने अपनी कप्तानी में न्यूजीलैंड को 36 में से 21 टेस्ट में जीत दिलाई है। उन्होंने आठ मुकाबले गंवाए हैं। स्टीफन फ्लेमिंग के बाद वह देश के दूसरे सबसे सफल टेस्ट कप्तान हैं।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3wENE4q
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support