Wednesday, June 16, 2021

Watch Video: PSL के दौरान आपस में भिड़े शाहीन अफरीदी और सरफराज अहमद

कराची पूर्व कप्तान सरफराज अहमद (Sarfaraz Ahmed) और बायें हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी () के बीच अबु धाबी में लाहौर कलंदर्स और क्वेटा ग्लेडिएटर्स के बीच पीएसएल के मैच के दौरान तीखी बहस हो गई । लाहौर के कप्तान सोहेल अख्तर और सीनियर बल्लेबाज मोहम्मद हाफिज के साथ अंपायरों को उन्हें अलग करना पड़ा । यह घटना क्वेटा की पारी के 19वें ओवर की है जब सरफराज के हेलमेट पर अफरीदी का एक बाउंसर लगा जिसे अंपायर ने नो बॉल करार दिया। गेंद हेलमेट से टकराकर थर्डमैन पर गई और सरफराज ने रन ले लिया। दूसरे छोर पर पहुंचने के बाद उन्होंने अफरीदी से कुछ कहा। अफरीदी को उनकी बात नागवार गुजरी और वह अपने रनअप से आक्रामक अंदाज में उनकी तरफ बढ़े। तनाव बढ़ता देख अंपायर को दखल देना पड़ा। हफीज और अख्तर भी दौड़कर उनके पास आए। हफीज ने सरफराज से शांत होने को कहा और बाद में अफरीदी ने कहा कि खेल के मैदान पर यह होता रहता है। इस घटना से सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कुछ ने अफरीदी के आक्रामक रवैये और सीनियर खिलाड़ी के प्रति बर्ताव की आलोचना की तो कुछ ने उसे सही ठहराया।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3xrnEJM
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support