ग्रोस आइलेट डीन एल्गर के 77 रन की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन पांच विकेट पर 218 रन बनाए। एल्गर ने क्विंटन डि कॉक के साथ 79 रन की साझेदारी करके दक्षिण अफ्रीका को संकट से निकाला। एक समय पर दक्षिण अफ्रीका के तीन विकेट 37 रन पर गिर गए थे। पहले टेस्ट में नाबाद 141 रन बनाने वाले डि कॉक ने नाबाद 58 रन बनाए। खराब रोशनी के कारण खेल जल्दी समाप्त करना पड़ा। उस समय वियान मूल्डर दूसरे छोर पर दो रन बनाकर खेल रहे थे। एल्गर ने बतौर कप्तान अपना पहला अर्धशतक 147 गेंद में पूरा किया। उन्हें काइल मायर्सेने ऑफ स्टम्प से बाहर जाती गेंद पर बोल्ड किया। दूसरी ओर डि कॉक ने अपना 22वां टेस्ट अर्धशतक 89 गेंद में पूरा किया। इससे पहले मेजबान विंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। प्रोटियाज ओपनर एडेन मार्करम खाता खोले बगैर पवेलियन लौट गए। उन्हें पेसर शैनन गैब्रिएल ने रोस्टन चेज के हाथों कैच कराया। दक्षिण अफ्रीका का जब पहला विकेट गिरा उस समय उसका कुल स्कोर एक रन था। कीगन पीटरसन को जयडेन सिल्स ने होल्डर के हाथों कैच कराया। सिल्स 25 गेंदों पर 7 रन बनाकर आउट हुए। रासी वान डर डुसन भी कुछ खास कमाल नहीं कर सके और 4 गेंद पर रोच की गेंद पर बोल्ड होकर चलते बने। विंडीज की ओर से गैब्रियल ने दो जबकि रोच, सिल्स और मायेर्स ने एक एक विकेट लिया।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3xrQYzU






0 comments:
Post a Comment