Monday, June 14, 2021

WTC Final Ind vs NZ: आकाश चोपड़ा ने कहा, साउथैम्टन में नहीं चलता स्पिनर्स का जादू- टीम इंडिया को दी खास सलाह

नई दिल्ली आकाश चोपड़ा ने कहा है कि भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में दो स्पिनर्स के साथ उतरना मुश्किल है। चोपड़ा का मानना है कि साउथैम्पटन की पिच दो स्पिनर्स को शामिल करने के पक्ष में नहीं जाती। भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 जून से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में खेलेगी। विराट कोहली की टीम के सामने एक बड़ी चुनौती टीम चयन को लेकर है। टीम के सामने यह अहम सवाल है कि क्या वह रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा दोनों के साथ मैदान में उतरेगी। आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो साझा कर भारत की संभावित एकादश को लेकर चर्चा की। आकाश चोपड़ा ने कहा साउथैम्टन की पिच पर स्पिनर्स को ज्यादा मदद नहीं मिलती है। उन्होंने कहा, 'अगर आप उस मैदान पर खेले गए बाकी मैचों को देखें तो तेज गेंदबाजों ने 20 पारियो मं120 विकेट लिए हैं वहीं स्पिनर्स ने 18 पारियो में सिर्फ 41 विकेट ही लिए हैं। यह बहुत ज्यादा नहीं है। और भारत के लिए यह एक बड़ी समस्या है। आप यहां शायद दो स्पिनर्स के साथ नहीं उतर पाएं। आपको सिर्फ एक ही फिरकी गेंदबाज के साथ उतरना होगा।' क्रिकेटर से कॉमेंटेटर बने चोपड़ा ने कहा कि पिछले साल इस मैदान पर खेले गए तीन टेस्ट मैचों में स्पिनर्स औसतन किसी भी पारी में दो विकेट भी नहीं ले पाए। चोपड़ा ने कहा, 'अगर आप 2020 को देखें, तेज गेंदबाजों ने इस मैदान पर 9 पारियों में 58 विकेट लिए हैं और स्पिनर्स ने सात पारियों में 12 विकेटलिए हैं यह बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। अगर आप औसत देखें तो तेज गेंदबाजों ने हर पारी में छह विकेट लिए हैं और स्पिनर ने बहुत कम विकेट हासिल किए हैं।' हालांकि स्पिनर्स का इस विकेट पर रेकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं है लेकिन मोईन अली ने भारतीय बल्लेबाजों को बहुत परेशान किया है। इस विकेट पर खेले गए दो टेस्ट मैचों में भारतीय बल्लेबाजों को इंग्लैंड के इस गेंदबाजों ने खूब छकाया है। उन्होंने इन दोनों मैचों में कुल 17 विकेट लिए हैं।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3zpAUjZ
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support