Sunday, June 20, 2021

WTC Final: भारत vs न्यूजीलैंड फाइनल, यहां देखें लाइव अपडेट्स & स्कोर

नई दिल्ली भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनिशप फाइनल का आज तीसरा दिन है। खराब रोशनी के कारण दूसरे दिन के खेल को तय समय से पहले ही खत्म करना पड़ा। टेस्ट क्रिकेट का ये वर्ल्ड कप साउथम्प्टन के रोज बाउल मैदान पर खेला जा रहा है। पहले दिन का खेल बारिश में धुलने के बाद न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। भारतीय ओपनर्स ने सतर्क शुरुआत कर कीवी टीम के मंसूबों पर पानी फेर दिया। Scorecard साउथम्प्टन में तीसरे दिन भी बारिश के आसार हैं। ऐसे में पूरे दिन छिटपुट बारिश हो सकती है और आसमान में बादल छाए रहेंगे। टीम इंडिया ने दूसरे दिन अपनी पहली पारी में 3 विकेट पर 146 रन बना लिए थे। दूसरे दिन स्टंप्स के समय कप्तान विराट कोहली 44 और उप कप्तान अजिंक्य रहाणे 29 रन पर नाबाद लौटे। इससे पहले ओपनर रोहित शर्मा 34 वहीं शुभमन गिल 28 रन बनाकर आउट हुए। चेतेश्वर पुजारा ने 54 गेंदों पर 8 रन बनाए।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/35Dn145
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support