नई दिल्लीडोमेस्टिक क्रिकेट के सचिन तेंडुलकर कहे जाने वाले वसीम जाफर टीम इंडिया के खेल और उसपर टिप्पणी करने वाले खिलाड़ियों पर पैनी निगाह रखते हैं। बुराई करने वालों को मुंहतोड़ जवाब भी देते हैं और मैच से ठीक पहले अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान भी करते हैं। आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप से एक दिन पहले उन्होंने अपनी पसंदीदा प्लेइंग इलेवन ट्विटर पर शेयर की है। उन्होंने खिलाड़ियों को उनकी इंडियन प्रीमियर लीग की टीमों के नाम से रखा है। जैसे रोहित शर्मा के लिए मुंबई इंडियंस का शॉर्ट फॉर्म MI रखा है तो इसी तरह शुभमन गिल के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स का KKR उपयोग किया है। अब आइए देखते हैं जाफर की टीम में कौन-कौन शामिल हैं। उन्होंने ओपनर के तौर पर रोहित शर्मा (MI) और शुभमन गिल (KKR) को जगह दी है, जबकि तीसरे नंबर पर चेतेश्वर पुजारा (CSK) को रखा है। चौथे नंबर पर कप्तान विराट कोहली (RCB) हैं तो 5वें और छठे नंबर पर DC लिखा है, मतलब अजिंक्य रहाणे और ऋषभ पंत। जाफर की प्लेइंग इलेवन में 7वें नंबर पर रविंद्र जडेजा (CSK) हैं तो 8वें और 9वें नंबर पर फिर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी हैं। इसका मतलब ईशांत शर्मा और रविचंद्रन अश्वन से है। 10वें नंबर पर पंजाब किंग्स यानी मोहम्मद शमी को रखा है, जबकि 11वें नंबर पर MI यानी जसप्रीत बुमराह को जगह दी है। भारतीय टीम इस प्रकार है (India 15-member squad for wtc final) रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उप कप्तान), हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, ऋधिमान साहा, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव और मोहम्मद सिराज।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2TEnhx6






0 comments:
Post a Comment