नई दिल्ली साउथम्पटन में लगातार बारिश जारी है, जिसके चलते अब तक विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल शुरू नहीं हो पाया है। यहां तक कि मौसम ने टॉस की भी अनुमति नहीं दी है। टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे होना था। मगर अब पहले सत्र के बाद दूसरे सेशन का खेल भी धुल सकता है। बीती रात से जारी इस बरसात से सभी क्रिकेट फैंस निराश हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी इंग्लैंड में ही हैं। बीसीसीआई ने इस दौरे के लिए खिलाड़ियों के परिवार को भी अनुमति दी है। इस बीच अनुष्का ने स्कूलों में नर्सरी की एक कविता यादकर बारिश से जाने की अपील भी कर डाली। साल की शुरुआत में मां बनने वाली अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर टीम इंडिया की ग्रुप फोटो शेयर करते हुए शुभकामनाएं दी। साथ ही अपनी स्टोरी पर 'Rain... Rain... Go away! Come again after 5 Days' (बारिश चली जाओ और पांच दिन बाद आना।) लिखा।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3qaEsTc






0 comments:
Post a Comment